{"_id":"6925f6ad4b1f3a66c903fc91","slug":"there-was-a-demand-for-49-buses-but-23-buses-returned-after-not-getting-passengers-narnol-news-c-196-1-nnl1005-132708-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 49 बसों की थी मांग, सवारी नहीं मिलने पर 23 बस वापस लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 49 बसों की थी मांग, सवारी नहीं मिलने पर 23 बस वापस लौटी
Wed, 26 Nov 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 13छोटे व ग्रामीण रूट के बूथ पर लगी निजी बसें। संवाद
नारनौल। कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए भेजी गई 49 बसों में से लोगों की संख्या कम होने के कारण 23 बस वापस डिपो लौट गई। 8 बस फ्लाइंग केंद्र बुचावास से और 15 बसें विभिन्न गांवों से वापस भेजी गई।
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के लिए मंगलवार को डिपो से 49 बसें पहले से निर्धारित विभिन्न गांवों में भेजी गई थी लेकिन करीब एक घंटे तक इंतजार करने के बाद भी जब लोग नहीं पहुंचे तो करीब 15 बसों को वापस डिपो बुलाया गया।
वहीं बुचावास केंद्र पर सभी बसों का निरीक्षण किया गया। जिन बसों में लोगों की संख्या कम थी, उन लोगों को दूसरी बस में बैठाया गया और करीब 8 बसों को वापस डिपो भेजा गया। जिसके बाद 26 बसों को ही बुचावास से कार्यक्रम के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
लौटी बसों में अधिकतर का नहीं हुआ संचालन
डिपो से 144 रोडवेज व 20 निजी बसों सहित कुल 164 बसों का संचालन किया जाता है। 26 बसें कार्यक्रम के लिए भेजने के बाद भी केवल 115 बसों का ही संचालन किया जा सका क्योंकि कार्यक्रम से 23 बसें वापस लौट तो गई लेकिन रूट निर्धारित नहीं होने के कारण दोपहर तक उन बसों का संचालन नहीं किया जा सका। हालांकि दोपहर बाद करीब 138 बसों का संचालन यात्रियों के लिए किया गया।
यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना
कार्यक्रम के लिए 49 बस भेजने के लिए छोटे व ग्रामीण रूट की बसों में कटौती की गई थी। जिस कारण कनीना, महेंद्रगढ, नांगल चौधरी, सिंघाना, निजामपुर रूट पर बसों का संचालन प्रभावित रहा। यात्रियों को घंटों तक बस का इंतजार करना पड़ा। रोडवेज बसों की कमी के कारण बूथ खाली रहे और अधिक यात्री भार होने के चलते निजी बसों को बूथ पर लगाया गया।
बॉक्स
कनीना जाने के लिए सुबह 10.30 बजे बस स्टैंड पहुंचा था लेकिन बस के लिए 3 घंटे इंतजार करना पड़ा। फिर भी बस का संचालन कनीना के लिए नहीं किया गया। जिस कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। -राजेंद्र, गांव-सतनाली
बॉक्स
मुझे दवाई लेने के लिए निजामपुर से नारनौल आई थी। वापस गांव जाने के लिए बस स्टैंड पर करीब 2 घंटे तक इंतजार किया। -चंपा देवी, गांव-निजामपुर
वर्जन :
कार्यक्रम के लिए 26 बसें भेजी गई और उनमें से 23 बस वापस लौट गई। डिपो से 138 बसों का संचालन यात्रियों के लिए किया गया। बसों का संचालन निर्धारित रूट अनुसार किया गया और आवश्यकता अनुसार विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया गया। -देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो