फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There is no bus service from Mahendragarh to Salasar Balaji.

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से सालासर बालाजी के लिए नहीं है बस सेवा

Thu, 19 Dec 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 19 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
There is no bus service from Mahendragarh to Salasar Balaji.
फोटो संख्या:64- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी बसें--संवाद - फोटो : अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान बुलडोजर के सामने बैठीं महिलाएं व बच्चे।
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से धार्मिक स्थल सालासर बालाजी के लिए कोई बस सेवा नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ और सतनाली से 500 से अधिक श्रद्धालु सालासर बाला जी जाते हैं। सालासर बाला जी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं है। इसको लेकर विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने सालासर के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग की है। सवाई सिंह राठौड, रामनिवास पाटोदा, गोविंद, रमेश सैनी, रामनिवास आदि ने बताया कि महेंद्रगढ़ से सालासर बालाजी वाया सतनाली के लिए बस सेवा शुरू होनी चाहिए। ताकि महेंद्रगढ़ व सतनाली क्षेत्र के लोगों को परेशान न हो।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ से जाने वाली श्रद्धालुओं को नारनौल जाना पड़ता या फिर सादलपुर के लिए गाड़ी पकड़नी पड़ती है। इसी तरह सतनाली क्षेत्र के लोगों को सीकर जाना पड़ता है। इससे लोगों की समय व धन की बर्बादी होती है। धार्मिक लोगों ने सालासर बालाजी के लिए महेंद्रगढ़ से सालासर बालाजी वाया सतनाली के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की है। सुबह के बाद प्रतिदिन एक बस सेवा ओर से शुरू हो जाती है तो इससे महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
वर्जन...
महेंद्रगढ़ से सालासर बालाजी के बस सेवा शुरू करने के लिए मांग पत्र नहीं मिला है। धार्मिक संगठनों की ओर से मांग पत्र मिलता है तो रोडवेज महाप्रबंधक के आदेशानुसार बस सेवा शुरू की जाएगी। धार्मिक स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।- सज्जन सिंह, इंचार्ज, बस स्टैंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed