फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There has been a 10.6% decline in registered crimes this year compared to 2024.

Mahendragarh-Narnaul News: 2024 की तुलना में इस वर्ष पंजीकृत अपराधों में 10.6 फीसदी आई गिरावट

Tue, 30 Dec 2025 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
There has been a 10.6% decline in registered crimes this year compared to 2024.
नारनौल। वर्ष 2025 की समाप्ति पर पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में सफलता हासिल की है। पुलिस की ओर से जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 की तुलना में इस वर्ष कुल पंजीकृत अपराधों में 10.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है।
विज्ञापन

वर्ष 2024 में कुल 2,891 मामले दर्ज हुए थे जो वर्ष 2025 में घटकर 2,585 रह गए हैं। हत्या के मामलों में पिछले वर्ष की तुलना में 36.4 प्रतिशत की कमी आई है। 2024 में 22 मामले व 2025 में 14 मामले ही रहे। पुलिस ने हत्या के मामलों में 92.9 प्रतिशत का शानदार वर्कआउट रेट हासिल किया है।
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में हॉटस्पॉट चिह्नित कर सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया और मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। महिलाओं के अपहरण के मामलों में 64.0 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। दुष्कर्म के मामलों में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 100 प्रतिशत मामलों को सुलझाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साधारण चोरी के मामलों में लगभग 29.7 प्रतिशत की कमी आई है। 2024 की तुलना में 232 से घटकर 2025 में 163 मामले ही सामने आए। एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 58 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें संलिप्त 99 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया है।
आर्म्स एक्ट के तहत भी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की है। आर्म्स एक्ट के 62 मामले दर्ज किए और 128 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनसे 43 देसी पिस्टल, 31 देसी कट्टे, 120 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
जुआ अधिनियम के तहत जुआ खेलने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए 57 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 लाख 61 हजार के करीब राशि बरामद की गई।

वर्ष भर चले अभियानों में हजारों वाहनों के चालान किए गए और पुलिस ने इस साल 40,535 वाहनों के चालान काटे, जिन पर करीब 6 करोड़ 85 लाख 75 हजार का जुर्माना लगाया गया।

वर्जन:
नए साल में भी अपराधियों के खिलाफ यह जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि या नशा तस्करों की सूचना तुरंत पुलिस या डायल 112 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।-पूजा वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed