फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There are heaps of garbage and stray animals everywhere in the city.

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर, बेसहारा जानवरों का बना जमावड़ा

Sat, 22 Nov 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 22 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
There are heaps of garbage and stray animals everywhere in the city.
फोटो 11 सड़क किनारे पड़े कूड़े में मुंह मारता कुत्ता। संवाद
नांगल चौधरी। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। नगर पालिका द्वारा घर-घर कूड़ा उठान व्यवस्था होने के बावजूद शहर के प्रमुख मार्गों, स्थानीय बाजारों और मोहल्लों में कूड़े के ढेर दिखाई देना आम बात बन गई है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर कूड़ा लंबे समय तक पड़ा रहता है जिससे बदबू फैलने के साथ-साथ आवारा जानवर भी यहां जमा हो जाते हैं और मुंह मारते रहते हैं। यह न केवल शहर के सौंदर्य को प्रभावित कर रहा है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बनता जा रहा है।
विज्ञापन

वार्ड के लोगों का कहना है कि नगर पालिका के पास कूड़ा उठाने के पर्याप्त साधन होने के बावजूद नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही। गाड़ियों की उपलब्धता के बावजूद कई क्षेत्रों से समय पर कचरा नहीं उठाया जाता जिसके कारण कूड़ा सड़क किनारे ढेर के रूप में जमा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों और दुकानदारों को इस वजह से भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका से नियमित सफाई करवाने, कचरे के लिए निर्धारित स्थान चिन्हित करने की मांग की है।

वर्जन:
ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से सभी वार्डों में घर-घर से कूड़ा उठाया जा रहा है लेकिन मना करने व हिदायत देने के बाद भी लोग कूड़ा बाहर डाल देते हैं।-ललित गोयल, सचिव, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed