{"_id":"6a6e303f289deb8a9004b81c","slug":"theft-from-the-donation-box-of-baba-zinda-dev-temple-under-the-cover-of-darkness-narnol-news-c-203-1-mgh1004-128730-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रात के अंधेरे में बाबा जिंदा देव मंदिर के दानपात्र से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रात के अंधेरे में बाबा जिंदा देव मंदिर के दानपात्र से चोरी
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- गांव सुंदरह के मंदिर में चोरों द्वारा तोड़ा गया दान पात्र -स्रोत- ग्रामीण
कनीना। गांव सुंदरह स्थित बाबा जिंदा देव मंदिर में शुक्रवार देर रात चोरी की घटना सामने आई। अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में रखे दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद मंदिर कमेटी ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मंदिर कमेटी के प्रधान सूबे सिंह ने बताया कि रात करीब 11:45 बजे दो युवक बाइक से मंदिर पहुंचे। दोनों ने मौका देखकर मंदिर में प्रवेश किया और दानपात्र का ताला तोड़ दिया। इसके बाद उसमें रखी नकदी लेकर बाइक से फरार हो गए।
पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में दो संदिग्ध युवक बाइक पर आते और चोरी करने के बाद वापस जाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर कमेटी और ग्रामीणों ने मामले की सूचना सरपंच को दी। इसके बाद सरपंच के साथ दौंगड़ा चौकी पहुंचकर पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। मंदिर कमेटी ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। संवाद