फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Theft again in grain market, anger among traders

Mahendragarh-Narnaul News: अनाज मंडी में फिर से हुई चोरी, व्यापारियों में आक्रोश

Mon, 03 Mar 2025 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Theft again in grain market, anger among traders
मंडी अटेली। अनाज मंडी में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे व्यापारियों में भय और आक्रोश व्याप्त है। बीती रात दुकान नंबर 6 से बाजरे के पांच बैग चोरी हो गए हैं। व्यापारी हिमांशु ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शिकायत में बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले ही चेयरमैन पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी भूपेश गुप्ता के 12 बैग सरसों के चोरी हो गए थे। उस घटना के बाद व्यापारियों ने विरोध जताते हुए मंडी के गेट बंद कर दिए थे और प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि मंडी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। पुलिस ने पिछली घटनाओं के बाद मंडी में गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया था, लेकिन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरी मंडी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। लगातार हो रही चोरी से व्यापारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और जल्द ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यदि प्रशासन ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो व्यापारी बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed