फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The youths set fire to the contract for asking for liquor money, the salesman scorched

शराब के पैसे मांगने पर युवकों ने ठेके में लगाई आग, सेल्समैन झुलसा

Sun, 26 Jun 2022 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
The youths set fire to the contract for asking for liquor money, the salesman scorched
नारनौल। नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव ढाणी बाठोठा स्थित शराब के ठेके पर शनिवार की रात सेल्समैन ने शराब के पैसे मांगे तो अज्ञात युवकों ने ठेके में आग लगा दी। इस घटना में सेल्समैन झुलस गया। उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेल्समैन ने इसकी शिकायत नांगल चौधरी थाने में देकर युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर मामला दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ग्राम खानजापुर चिरकुआ जिला ओरैया उत्तर प्रदेश निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि वह ढाणी बाठोठा स्थित शराब ठेके पर बतौर सेल्समैन की नौकरी करता है। उसके साथ दीपक निवासी नंगला बलदेव उत्तर प्रदेश भी इसी ठेके पर बतौर सेल्समैन की नौकरी करता है। शनिवार की रात्रि वे दोनों ठेका शराब पर हाजिर थे। वह शराब ठेके की छत पर सो रहा था तथा दीपक ठेके के अंदर नाइट ड्यूटी पर था। रात्रि करीब सवा एक बजे पर उसे आवाज सुनाई दी तो उसने देखा की तीन मोटरसाइकिल पर तीन-तीन युवक सवार थे। इन युवकों ने नारनौल- नांगल चौधरी रोड की तरफ से ठेके पर आकर शराब की बोतल मांगी और कहा कि वे शराब के पैसे फोन-पे से करेंगे। इस पर साथी कर्मचारी दीपक ने कहा कि उसके पास फोन-पे नहीं है। शराब के पैसे नकद ही देने पड़ेंगे। यह सुनकर वे दीपक के साथ गाली गलौज करने लगे और उनमें से एक युवक ने अपने हाथ में ली हुई बोतल से ठेके के अंदर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद वे सभी अपनी-अपनी मोटरसाइकिल पर बैठकर वहां से भाग गए। जब उसने ठेके की छत से नीचे उतरकर देखा तो ठेका के अंदर आग लगी हुई थी और दीपक के पहने हुए कपड़ों में भी आग लगी हुई थी। ठेका का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने बाहर से दीपक को ठेका के अंदर रखे पानी के कैंपर से आग बुझाने को कही तो दीपक ने अंदर रखे पानी का पानी अपने ऊपर डाल लिया व साइड में लगी हुई आग पर डाल दिया जिससे आग बुझ गई। इसके बाद उन्होंने किसी का फोन लेकर अपने साथियों के पास फोन किया और घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद ठेका इंचार्ज भीमराज, ओमप्रकाश, महावीर, सुंदर आदि वहां आए और उन्होंने ठेके का दरवाजा तोड़कर अंदर से सेल्समैन दीपक को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। ठेका के अंदर चेक किया तो आग लगने से ठेका के अंदर रखी दान पेटी, देशी शराब, चार पेटी बीयर, तीन पेटी अंग्रेजी शराब व एक गत्ता पेटी में रखे हुए करीब 1500 रुपये तथा ठेके के अंदर रखा जल गया। सेल्समैन ने बताया कि पहले भी ठेका न चलाने के लिए सुरेंद्र निवासी दोंगली, संजय निवासी अकबरपुर के पास से धमकियां मिलती थी जो संजय अकबरपुर व सुरेंद्र दोंगली के कहने पर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए युवकों ने ठेका पर यह वारदात की। इसिलए उक्त सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर उक्त सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed