फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   the young man tryitmrf sgyrt traveling abroad

विदेश यात्रा कर लौटा युवक बाहर घूमता मिला

Thu, 26 Mar 2020 09:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
the young man tryitmrf sgyrt traveling abroad
कनीना में दवा का छिड़काव करते नपा कर्मचारी। - फोटो : Narnol
कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी सख्ती बरत रहा है । वहीं विदेश यात्रा करके घर लौटे व्यक्ति जिन्हें घर पर क्वारंटीन किया गया है उसके बाहर घूमने पर चिकित्सक की शिकायत पर पुलिस ने कनीना थाने में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

डॉ. राजीव की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया कि वार्ड 12 निवासी दीपक जो विदेश यात्रा करके घर आया था। जिसे चिकित्सक स्टाफ की ओर से घर पर क्वारंटाइन किया गया था। उसके घर के बाहर नोटिस चस्पा किया गया था। बावजूद इसके दीपक शर्मा घर से बाहर घूमता रहा, उनके घर के बाहर लगे नोटिस को भी उखाड़ दिया गया। ऐसा करने से महामारी को आमंत्रण देने का अंदेशा रहता है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन की ओर से पालिका परिधि में सैनिटाइजेशन स्प्रे की गई। इस कार्य में नपा के सचिव राजाराम, चेयरमैन सतीश जेलदार, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र सिंह लोढा, लेखाकार शिवचरण जोशी, ओमप्रकाश, केशव, विक्की सहित अन्य कर्मचारियों का सहयोग रहा। जिन्होंने पूरे नगर पालिका क्षेत्र में दवा की स्पेे की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप नागरिक अस्पताल कनीना के चिकित्सक डॉ. दीपांशु शर्मा ने बताया कि कोराना के चलते अस्पताल में ओपीडी कम हुई हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों को दवा देकर छुट्टी दी जा रही है। खांसी-बुखार, जुकाम बीमारी से पीड़ित मरीजों को 10 दिन की दवा देकर घर रहने की सलाह दी जा रही है। इसके अलावा कोरोना फ्लू कॉर्नर से कुछ मरीजों डिस्चार्ज किया गया है। वहीं एसडीएम रणबीर सिंह ने नारनौल से आने के बाद बाजार का निरीक्षण कर दुकानदारों को खाद्य वस्तुओं की कालाबाजारी से बचने की हिदायत दी।

उन्हाणी गांव के सरपंच रविंद्र महलावत ने कहा कि कोरोना की माहामारी से बचने के लिये एतिहात बरतना जरूरी है। उन्होंने घर-घर जाकर 200 ग्रामीणों को मास्क वितरित किये। इसराना गांव में जरूरतमंद लोगों को युवाओं की ओर से खाद्य सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed