फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The young man died in suspicious circumstances

Mahendragarh-Narnaul News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Sun, 14 Jul 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 14 Jul 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
The young man died in suspicious circumstances
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। गांव खातीवास निवासी एक युवक अभिषेक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मां ने एक नामजद व अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। सदर थाना महेंद्रगढ़ पुलिस ने भीम निवासी नांगल सिरोह व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक अभिषेक की माता मधुबाला ने सदर थाना महेंद्रगढ़ पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत मंगलवार को नांगल सिरोही निवासी भीम व उसके अन्य साथियों ने उसके बेटे अभिषेक को बहला फुसलाकर गांव खातीवास मोड पर शराब ठेके के पास बुला लिया। इसके बाद उसके बेटे को शराब पिलाकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर उसे नांगल सिरोही अस्पताल में भर्ती करा कर उन्हें सूचना दी। मौके पर परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचे तो अभिषेक ने बताया कि भीम व उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की है। हालात में सुधार नहीं होने पर बुधवार को नारनौल अस्पताल लेकर गए तथा शाम को घर लेकर पहुंचे। शुक्रवार शाम को जब फिर हालात खराब हुई तो नांगल सिरोही अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बेटे की मौत आरोपियों द्वारा मारी गई चोटों के कारण हुई है। पुलिस ने मृतक की माता की शिकायत पर एक नामजद व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed