फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The wrestling match between Chirag Sasaroli and Resham Baghot ended in a draw.

Mahendragarh-Narnaul News: चिराग सासरोली और रेशम बाघोत के बीच बराबरी पर छूटी कुश्ती

Mon, 29 Sep 2025 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 29 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
The wrestling match between Chirag Sasaroli and Resham Baghot ended in a draw.
फोटो संख्या:94- गांव खुडाना में कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों का हाथ मिलाते विधायक कंवर सिंह 
महेंद्रगढ़। गांव खुडाना में प्राचीन माता चिल्ला देवी मंदिर में सोमवार को मेला और खेलकूद प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में मुख्यातिथि विधायक कंवर सिंह यादव रहे। मंदिर कमेटी के प्रधान मंजीत तंवर, उपप्रधान दीपक तंवर, सुधीर तंवर ने बताया प्रतियोगिता में नेशनल कबड्डी, कुश्ती व बूड्डों की दौड़ करवाई गई।
कुश्ती में 100 रुपये से 21 हजार रुपये तक की कुश्ती करवाई गई। 21 हजार रुपये की चिराग सासरोली व रेशम बाघोत के मध्य करवाई गई, जो बराबर पर छूटी। नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल और फाइनल के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में बारूराम लिढान की टीम विजेता रही। उन्हें 71 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

वहीं उपविजेता टीम संस्कार भारती स्कूल पाली रही। जिन्हें 51 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विधायक कंवर सिंह यादव ने विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर पवन खेरवाल, नवीन मितल, अधिवक्ता मोती सिंह, महासिंह, गोविंद तंवर सहित मंदिर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed