फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The Wolf Moon will be visible in the sky today.

Mahendragarh-Narnaul News: आज आकाश में दिखाई देगा वुल्फ मून

Fri, 02 Jan 2026 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
The Wolf Moon will be visible in the sky today.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। विज्ञान मंच के जिला संयोजक धर्मपाल शर्मा ने बताया नए साल की शुरुआत आसमान में एक दुर्लभ खगोलीय संयोग के साथ होने जा रही है। 3 जनवरी को आकाश में वुल्फ मून दिखाई देगा।
इसी दिन पृथ्वी सूर्य के सबसे निकट बिंदु पर भी पहुंचेगी जिसे खगोल विज्ञान में उपसौर कहा जाता है। उन्हाेंने बताया कि जनवरी की पूर्णिमा को वुल्फ मून कहा जाता है।
विज्ञापन

प्राचीन मान्यताओं के अनुसार सर्दियों के मौसम में भेड़ियों की आवाज से अधिक सुनाई देने के कारण इस पूर्णिमा का नाम वुल्फ पड़ा। चंद्रमा पृथ्वी के अपेक्षाकृत निकट होने के कारण सामान्य से कुछ बड़ा और अधिक चमकीला नजर आएगा। मौसम साफ रहने पर इसे बिना किसी दूरबीन या विशेष उपकरण के आसानी से देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस दिन पृथ्वी सूर्य के सबसे निकट होगी। यह भारतीय समय अनुसार रात लगभग 10:45 पर घटित होगा। इस दौरान पृथ्वी सूर्य से लगभग 14 करोड़ 70 लाख 99894 किलोमीटर की दूरी पर होगी। उपसौर के समय पृथ्वी अपनी कक्षा में सबसे तेज गति से चलती है जो लगभग 30.27 किलोमीटर प्रति सेकेंड होती है।

इसके विपरीत जब पृथ्वी सूर्य से सबसे दूर होती है तो उसे अपसौर कहा जाता है। जो वर्ष 2026 में 6 जुलाई को पड़ेगा। इसका कारण सूर्य से दूरी नहीं बल्कि पृथ्वी का 23.5 डिग्री का अक्षीय झुकाव है। जनवरी में उत्तरी गोलार्ध सूर्य से दूर की ओर झुका होता है जिससे सूर्य की किरणें तिरछी पड़ती है और ठंड का मौसम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed