फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The winning trophy given to MDU

जीती ट्रॉफी एमडीयू को दी

Wed, 26 Feb 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
The winning trophy given to MDU
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंविवि) के 11वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय वार्षिकोत्सव स्पंदन-2020 की ओवरऑल ट्रॉफी मेजबान हकेंविवि ने जीती। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक दूसरे तथा चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद तीसरे स्थान पर रहा। लेकिन मेजबान होने के चलते हकेंविवि के प्रशासन ने यह ट्रॉफी महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक को देने का फैसला लिया और उन्हें यह ट्रॉफी दी गई। दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मारकण्डेय आहुजा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ ने की। डॉ. जगबीर राठी ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ ने कहा स्पंदन-2020 के दो दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन में 10 विभिन्न विश्वविद्यालयों कीे टीमों ने 17 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। करीब 400 प्रतिभागी इस आयोजन का हिस्सा बने। मुख्य अतिथि प्रो. मारकण्डेय आहुजा ने कहा कि हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रगति देखकर वे बेहद खुश हैं। इसके लिए प्रो. आरसी कुहाड़ की जितनी भी सराहना की जाए वह कम है। उप छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. आनंद शर्मा, कला, संस्कृति एवं विरासत संवर्द्धन ग्रुप की संयोजक डॉ. आरती यादव ने बताया कि 17 विभिन्न प्रतियोगिताओं में से पांच प्रतियोगिताओं में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय को प्रथम, चार में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने और शेष प्रतियोगिताओं में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय गुरुग्राम विश्वविद्यालय, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय को प्रथम स्थान प्राप्त किए। ओवर ऑल स्पंदन 2020 की ट्राफी हकेंविवि के नाम रही।
विज्ञापन

लाइट वोकल वेस्टर्न प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पुरस्कार हकेंविवि को मिला। दूसरा पुरस्कार गुरुग्राम विश्वविद्यालय की टीम ने जीता। ग्रुप सोंग वेस्टर्न में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद प्रथम; गुरुग्राम विश्वविद्यालय, गुरुग्राम द्वितीय तथा हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय तृतीय स्थान पर रहा। लोक ट्राइबल ग्रुप डांस में एमडीयू रोहतक प्रथम रहा। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद दूसरे तथा गुरुग्राम विश्वविद्यालय की टीम ने तृतीय स्थान पर रही। शास्त्रीय नृत्य में हकेंविवि प्रथम रही। सीआरयू जींद दूसरे सीबीएलयू भिवानी की टीम तृतीय स्थान पर रही। इंडियन ग्रुप सोंग में एमडीयू रोहतक प्रथम, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद द्वितीय और गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लाइट वोकल (इंडियन) प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने प्रथम, जीजेयू ने द्वितीय और हकेंविवि ने तृतीय पुरस्कार अपने नाम किया। लोक ऑर्केस्ट्रा प्रतियोगिता में एमडीयू रोहतक प्रथम, श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी को दूसरा, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको मिला सम्मान : उल्लेखनीय योगदान के लिए सह-आचार्य डॉ. राजेश कुमार गुप्ता को अनुसंधान में एनुअल बेस्ट रिसर्चर अवॉर्ड से सम्मानित किया। शिक्षणेतर कर्मचारियों में स्थापना व भर्ती शाखा के सहायक दिनेश कुमार, एलडीसी आशीष साहू, कुलसचिव कार्यालय के पवन कुमार, कुलपति सचिवालय के ऋषिपाल, वित्त अनुभाग के सहायक संजय कुमार, सामान्य प्रशासन अनुभाग के यूडीसी बलबीर सिंह तथा परीक्षा शाखा के एलडीसी संदीप कुमार उनके कार्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए एनुअल नॉन-टीचिंग ऑफिसियल अवार्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed