फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The weather will be variable today and tomorrow

आज व कल मौसम रहेगा परिवर्तनशील

Wed, 21 Apr 2021 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
The weather will be variable today and tomorrow
पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव 23 अप्रैल तक बने रहने की संभावना है। जिससे मौसम आमतौर पर 23 अप्रैल तक परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। मौसम के आए बदलाव से मंगलवार को क्षेत्र में कई जगहों पर हुई बारिश से मौसम अनुकूल बना हुआ है। जिससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अनुसार 23 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान बीच बीच में आंशिक बादल, हवाएं चलने व कुछ एक स्थानों पर बूंदाबांदी भी संभावित है। 24 अप्रैल से मौसम साफ व खुश्क रहने की संभावना है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि फसलों की कटाई व कढ़ाई करते समय अगले दो दिन बदलते मौसम का ध्यान अवश्य रखे। गेहूं कढ़ाई के बाद तूड़ी व भूसे को अवश्य ढके। गेहूं को मंडी ले जाते समय तिरपाल आदि अवश्य साथ रखे। नरमा की बिजाई करते समय बदलते मौसम का ध्यान अवश्य रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed