फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The weather took a turn due to drizzle, the maximum temperature dropped by 6.5 degrees

बूंदाबांदी से मौसम ने ली करवट, अधिकतम तापमान में 6.5 डिग्री की गिरावट

Tue, 14 Jun 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The weather took a turn due to drizzle, the maximum temperature dropped by 6.5 degrees
नारनौल। कमजोर मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दो दिन से हरियाणा के एनसीआर क्षेत्र के लगभग 75 प्रतिशत हिस्सों में बादल छाने और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो रही है। साथ ही तेज गति से हवाएं भी चल रहीं हैं। इससे तापमान में 6.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इससे जिला का मौसम सुहावना बना हुआ है। मंगलवार को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश के कुछ जिलों में प्री मानसून गतिविधियां दर्ज की गई। उधर, मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 16 जून से तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।
विज्ञापन

मंगलवार का नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश: 38.0 डिग्री सेल्सियस और 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमश: 30.4 डिग्री सेल्सियस और 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानियों ने बताया कि मंगलवार रात से एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश कर सकता है। इसकी वजह से पंजाब, उत्तरी हरियाणा के जिलों में हल्की बारिश और तेज गति से हवाएं चलने की संभावना बन रही हैं। साथ ही शेष हरियाणा में भी कुछ स्थानों पर मौसम गतिशील और परिवर्तनशील बना रहेगा व सीमित स्थानों पर हल्की बिखराव वाली प्री मानसून गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। आने वाले दिनों में संपूर्ण उत्तरी मैदानी राज्यों में आमजन को आफत भरी भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed