फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The weather became pleasant after the rain, the temperature also decreased

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, तापमान में भी आई कमी

Fri, 02 Jun 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 02 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant after the rain, the temperature also decreased
नारनौल। जिला में मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। मौसमी प्रणाली के चलते क्षेत्र में वीरवार सुबह के समय करीब एक घंटे तक हल्की बारिश हुई। एक घंटे की हल्की बारिश में ही शहर के विभिन्न मोहल्ला में जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े से लगातार एक के बाद एक पांच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी मैदानी राज्यों में प्री मानसून की गतिविधियां देखने को मिल रही है। वीरवार को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से मैदानी राज्यों में 1-2 जून के दौरान तेज गति से हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिली। जिसकी वजह से वीरवार को सुबह करीब सात बजे से आठ बजे तक हल्की से मध्यम बारिश हुई। वीरवार को जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल, नांगल चौधरी, महेंद्रगढ़ और सतनाली आदि स्थानों पर मध्यम बारिश देखने को मिली।
विज्ञापन

लगातार बारिश से तापमान बने हुए सामान्य से कम
मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से क्षेत्र में लगातार हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है। जिससे तापमान सामान्य कम बने हुए है। इस प्रकार नोतपा में लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। जून माह से जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री पर पहुंच जाता था। वहीं इस बार अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री के बीच बने हुए है। जोकि सामान्य से 10 डिग्री कम है। लोगों की माने तो नारनौल के इतिहास में पहली बार जून माह से इस प्रकार से लगातार बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed