{"_id":"695e9cdb7b3d7d0345048c82","slug":"the-volunteers-gave-a-message-of-environmental-protection-and-water-conservation-narnol-news-c-196-1-nnl1010-134522-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: स्वयंसेवकों ने दिया पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: स्वयंसेवकों ने दिया पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण का संदेश
विज्ञापन
फोटो 01 जल स्रोत का अवलोकन करते हुए कैंप के स्वयंसेवक। संस्थ
नारनौल। मंगलवार को रावमा विद्यालय जैलाफ में चलाए जा रहे सात दिवसीय कैंप का समापन किया गया। समापन अवसर पर स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण का उपयोगी संदेश दिया।
प्रात कालीन सत्र में प्रभात फेरी निकालने के बाद स्कूल परिसर में श्रमदान किया गया। तत्पश्चात पौधों की कटाई छटाई व पौधरोपण किया गया। इसके बाद जल संरक्षण के महत्व को समझने के लिए गांव के जल स्रोतों का भ्रमण किया गया।
व्याख्यान सत्र में स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण पर बताया गया कि बढ़ते वाहनों, बढ़ते प्रदूषण व दूषित होते वातावरण के लिए पौधारोपण करने की आवश्यकता है। पेड़ पौधे हमारे जीवन पर्यंत सेवा करते हैं। कम हो रहे जल को बचाने के लिए जल का संचयन करने के साथ-साथ जल स्रोतों को दूषित होने से बचाना है।
विज्ञापन
.........................
फर्स्ट एड की जानकारी से शिविर का हुआ समापन
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरियावास में चल रहे एनएसएस के अंतिम दिन रहा। इस दौरान रेड क्रॉस से अजीत सिंह ने कहा कि किसी व्यक्ति के साथ कोई दुर्घटना हो जाए तो अस्पताल पहुंचने से पहले उसे दी गई सहायक चिकित्सा ही फर्स्ट एड कहलाती है। उन्होंने कहा कि फर्स्ट एड की जानकारी सभी लोगों को होनी चाहिए क्योंकि अधिकतर व्यक्ति केवल फर्स्ट एड के अभाव में ही दम तोड़ देते हैं। यदि उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा मिल जाए तो उनका जीवन बचाया जा सकता है। संवाद
...................
संजय व प्रियंका चुने गए सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक
फोटो-06
नारनौल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर को बुधवार को विधिवत समापन हो गया। प्रवक्ता राज सिंह यादव ने कहा कि एनएसएस राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सशक्त माध्यम है जिससे विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना और चरित्र निर्माण होता है। प्राचार्या प्रोमिला यादव ने स्वयंसेवकों के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए अनुशासन बनाए रखने पर विशेष बल दिया। अंत में संजय को सर्वश्रेष्ठ छात्र स्वयंसेवक व प्रियंका को सर्वश्रेष्ठ छात्रा स्वयंसेवक का पुरस्कार प्रदान किया गया। शिविर प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद
.........................................
बेस्ट स्वयंसेवक बनीं संध्या व अंकित
सिहमा। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का बुधवार को समापन हुआ। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवक संध्या व अंकित को बेस्ट स्वयंसेवक के रूप में पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सुरेंद्र ने स्वयंसेवकों को समाज सेवा के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि एनएसएस युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य कृष्ण कुमार ने बताया कि स्कूल में सात दिन के कैंप में स्वयंसेवकों ने पौधारोपण, कचरा संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, साइबर क्राइम जागरूकता व साफ सफाई आदि कार्यक्रमों भाग लिया। संवाद
..............................
सेवा के माध्यम से दिया शिक्षा का संदेश
नारनौल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धौलेड़ा में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का समापन हुआ। समापन समारोह में प्राचार्य अनिता दहिया ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों के व्यक्तित्व एवं चरित्र का सर्वांगीण विकास करना रहा ताकि वे सामुदायिक सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान दे सकें। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रवि कुमार ने कहा शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने साक्षरता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान व आपातकालीन सहायता जैसे कार्य किए हैं। संवाद
..............................
राष्ट्र सेवा व सामाजिक चेतना का दिया संदेश
फोटो संख्या: 80
महेंद्रगढ़। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस शिविर का दूसरा दिन सेवा, अनुशासन व सामाजिक चेतना को समर्पित रहा। शिविर की शुरुआत सुबह प्रभात फेरी से हुई। इसमें स्वयंसेवकों ने नारों के माध्यम से नशा मुक्ति, राष्ट्र सेवा एवं सामाजिक चेतना का संदेश दिया। इसके उपरांत सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इसमें शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर बल दिया गया। कार्यक्रम अधिकारी मनोज जांगड़ा ने स्वयंसेवकों को मानसिक स्वास्थ्य विषय पर मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर राकेश, राहुल, प्रवक्ता ललित कुमार सहित सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद
...........................
सात दिवस एनएसएस कैंप का हुआ समापन
मंडी अटेली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिहाली में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस कैंप का समापन हो गया है। समापन समारोह में एनएसएस स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना एवं सहयोग की भावना के लिए प्रेरित किया गया। वहीं इस मौके पर अटेली थाना प्रभारी राम लखन ने सभी बच्चों को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया। संवाद
......................
विद्यालय की सफाई के साथ किया शिविर का समापन
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेका में चल रहे एनएसएस कैंप के अंतिम दिन की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम व एनएसएस लक्ष्य गीत से की गई। स्वयंसेवकों ने दैनिक क्रिया-कलाप योगासन, प्राणायाम, प्रभात फेरी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पूरे उत्साह से हिस्सा लिया।सभी स्वयंसेवकों ने विद्यालय में सभी कक्षा कक्ष की सफाई की। संवाद
..................
नृत्य की प्रस्तुतियों से छात्राओं ने समा बांधा
फोटो संख्या: 55
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेबल में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य प्यारेलाल कटारिया रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं की ओर से मुख्य अतिथि के सम्मान में प्रस्तुत किए गए स्वागत गीत से हुई। इसके उपरांत छात्राओं ने सांस्कृतिक, नृत्य की प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में समा बांध दिया। संवाद
..........................