फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The tension of the elderly person is over, ADC started his pension

Mahendragarh-Narnaul News: दूर हुई बुजुर्ग की टेंशन, एडीसी ने शुरू कराई पेंशन

Tue, 11 Feb 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 11 Feb 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The tension of the elderly person is over, ADC started his pension
नारनौल।
विज्ञापन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर लगाए जा रहे समाधान शिविरों में आम नागरिकों के मौके पर ही काम हो रहे हैं। सोमवार को लघु सचिवालय में लगे समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने जनसुनवाई की। इस मौके पर 11 शिकायतें रखीं गईं।

समाधान शिविर में नांगल चौधरी के गांव आकोली के लेखराम ने बताया कि उनकी वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन नहीं बन रही थी। एडीसी ने मौके पर ही अधूरे कागजात पूरे करवाकर तुरंत प्रभाव से उनकी वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन शुरू करवाई। इस मौके पर एडीसी ने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का तुरंत निराकरण करना है। कई बार दूर देहात से आने वाले नागरिकों के पास पूरे कागजात नहीं होते। ऐसे में उनके कागजात पूरे करवाने में अधिकारी सहयोग करें। लोगों को तुरंत सेवाएं देना हमारा कर्तव्य है। सभी अधिकारी व कर्मचारी इसी प्रकार संवेदनशील होकर कार्य करें। इस मौके पर नगराधीश मंजीत कुमार और डीएसपी सुरेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed