फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The temples of the city started getting decorated for the life consecration program in Ayodhya.

Mahendragarh-Narnaul News: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सजने लगे शहर के मंदिर

Tue, 16 Jan 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 16 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
The temples of the city started getting decorated for the life consecration program in Ayodhya.
नारनौल। अयोध्या में भगवान राम की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर के मंदिरों को भी सजाने का कार्य शुरू हो गया है। भगवान राम के इस आयोजन को लेकर नगर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर शहर का ऐतिहासिक मां चामुंडा देवी का मंदिर विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन

मां चामुंडा देवी के मंदिर में 16 जनवरी को शाम चार बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद रात को भंडारा भी होगा। इस आयोजन को लेकर मंदिर में साफ-सफाई के अलावा रंग-बिरंगी लाइट से सजाने का कार्य भी सोमवार को दिनभर चलता रहा। इसके बाद 22 जनवरी को विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा 22 जनवरी को मां चामुंडा देवी मंदिर से श्रीराम निशान व शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। इस यात्रा को लेकर भी शहर का मां चामुंडा देवी मंदिर विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा शहर के प्राचीन मोड़ावाला मंदिर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर मंदिर के पुजारी ने बताया कि 22 जनवरी को लेकर मंदिर में विराजमान सभी प्रतिमाओं का शृंगार किया जाएगा। वहीं मंदिर में दीप उत्सव कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। वहीं 21 जनवरी को राम भक्तों द्वारा सेक्टर के चमत्कारी बालाजी मंदिर से रघुनाथपुरा हनुमान मंदिर तक भगवान राम की चरण पादुका यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर इन मंदिरों को सजाया जाएगा। इसके अलावा शहर के नैना फतेह देवी मंदिर तथा महावीर मार्ग प्राचीन मंदिर सहित अनेक मंदिरों में भी 22 जनवरी को कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें।
विज्ञापन

मंदिरों के बाहर लगे गंदगी का ढेर
आयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शहर के सभी मंदिरों के अंदर तो साफ-सफाई व सजाने का कार्य किया जा रहा है, परंतु शहर के कई मंदिर ऐसे हैं, जिनके बाहर गंदगी फैली हुई है। भगवान राम के इस आयोजन को देखते हुए नगर परिषद को मंदिरों बाहर जमा गंदगी को उठवाने का अभियान शुरू करना चाहिए। जिससे आयोजन में आने वाले भक्तों को परेशानी न हो। शहर के प्राचीन मोडावाला मंदिर में अंदर तो पूरी साफ-सफाई है परंतु इसके बाहर गंदगी का ढेर लगा हुआ। इसके अलावा सभी मंदिरों के आस-पास जमा गंदगी पर भी नगर परिषद को संज्ञान लेकर इसे उठना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed