{"_id":"69614d58382a9b91180791d4","slug":"the-team-will-inspect-the-villages-and-the-panchayat-that-meets-the-standards-will-be-declared-tb-free-narnol-news-c-203-1-mgh1006-123128-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: टीम करेगी गांवों की जांच, मानकों पर खरी उतरने वाली पंचायत बनेगी टीबी मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: टीम करेगी गांवों की जांच, मानकों पर खरी उतरने वाली पंचायत बनेगी टीबी मुक्त
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर स्थित खंड विकास व पंचायत विभाग कार्यालय में टीबी मुक्त अभियान के तहत खंड के 12 गांवों के सरपंचों व प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। अब स्वास्थ्य विभाग की स्टेट टीम गांवों में जाकर ग्राम पंचायतों की जांच करेगी और विभागीय नियमों पर खरी उतरने वाली पंचायत को टीबी मुक्त का दर्जा दिया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत टीबी मुक्त ग्राम पंचायत मुहिम चलाई गई है। इसमें विभाग की ओर से तय नियमों को पूरा करने वाली पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया जाएगा। शुक्रवार को विभाग की ओर से पंजीकृत पंचायतों के सरपंचों को प्रशिक्षण शिविर में बुलाया गया।
विभाग ने टीबी ट्रीटमेंट यूनिट में कुल 26 पंचायत चिह्नित की हैं। इनमें से महेंद्रगढ़ खंड की 12 जबकि सतनाली खंड की 14 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया। पहले चरण में सतनाली की 14 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को प्रशिक्षण दिया गया और दूसरे चरण में महेंद्रगढ़ खंड की 12 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर सुरजीत ने बताया कि इस योजना के तहत सरकार टीबी मरीज को एक साल में उपचार के लिए 6 हजार रुपये की राशि प्रदान करती है। साथ ही विभाग की टीमें मरीजों को संपन्न संस्थाओं व व्यक्तियों को गोदनामा करवाते हैं। इससे मरीज पर खर्च नहीं आता।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
24 मार्च को सम्मानित की जाएंगी पंचायतें
स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी मुक्त ग्राम पंचायत का दर्जा प्राप्त पंचायतों को जिलास्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इसमें जिला उपायुक्त व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी सरपंचों को सम्मानित करेंगे। अब सरपंच नियमों के अनुसार गांव में जागरूकता लाएंगे और टीबी मरीजों का उपचार कराएंगे।
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन:
स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अब जल्द ही स्टेट टीम गांवों में जाकर नियमों की जांच करेगी। इसमें नियमों पर खरी उतरने वाली पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। प्रशिक्षण में सरपंचों को योजना संबंधी जानकारी दी गई।-डॉ. बाबूलाल यादव, टीबी नोडल अधिकारी, महेंद्रगढ़