फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The strike continues, yet sanitation services remain uninterrupted; employees have stepped up to shoulder the responsibility in view of the CM's visit.

Mahendragarh-Narnaul News: हड़ताल जारी, फिर भी नहीं थमी सफाई व्यवस्था, सीएम दौरे को लेकर कर्मचारियों ने संभाली जिम्मेदारी

Sat, 08 Aug 2026 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The strike continues, yet sanitation services remain uninterrupted; employees have stepped up to shoulder the responsibility in view of the CM's visit.
फोटो नंबर-12मांगों को लेकर लघुसचिवालय में प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सफाई कर्मचारी और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी तीन दिवसीय हड़ताल पर हैं लेकिन इसका असर शहर की सफाई व्यवस्था पर ज्यादा नजर नहीं आ रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए अधिकांश सफाई कर्मचारी काम में जुटे हुए हैं और शहर की गलियों व मुख्य मार्गों की सफाई जारी रखी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारियों ने जिल स्तरीय प्रदर्शन किया। कर्मचारी लघु सचिवालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम अनिरुद्ध यादव को सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान कौशल यादव ने की, जबकि संचालन राहुल सारवान ने किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, ठेका प्रथा खत्म करने, कौशल रोजगार निगम को भंग करने और 13 मई 2026 को सरकार व नगर पालिका कर्मचारी संघ के बीच हुए समझौते को लागू करने की मांग रखी। इसके अलावा अग्निशमन विभाग में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिवारों को 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हड़ताल के दौरान सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता थी लेकिन कर्मचारियों ने शहर को गंदगी से बचाने के लिए काम जारी रखा। नगर परिषद में करीब 202 सफाई कर्मचारी हैं। शुक्रवार को प्रदर्शन में शामिल होने के बाद भी बड़ी संख्या में कर्मचारी शहर के अलग-अलग हिस्सों में सफाई करते नजर आए।
कर्मचारियों का कहना है कि 9 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का नारनौल दौरा प्रस्तावित है। शहर के महत्वपूर्ण कार्यक्रम को देखते हुए वे मानवता के आधार पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कर रहे हैं।

वर्जन:
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए कर्मचारियों से विशेष आग्रह किया गया था। कर्मचारियों ने आग्रह स्वीकार करते हुए सफाई कार्य में सहयोग जारी रखा है। उन्होंने बताया कि करीब 10-15 कर्मचारियों को छोड़कर अधिकांश कर्मचारी सफाई कार्य में जुटे हुए हैं।-विकास शर्मा, जेई नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article