{"_id":"6ac5433bb881fae3700f5bd7","slug":"the-strength-of-society-depends-on-the-unity-and-mutual-cooperation-of-the-people-satpal-narnol-news-c-196-1-nnl1003-146320-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज की मजबूती लोगों की एकजुटता और आपसी सहयोग पर निर्भर : सतपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज की मजबूती लोगों की एकजुटता और आपसी सहयोग पर निर्भर : सतपाल
विज्ञापन
फोटो नंबर-14समाज सुधार अभियान कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते सतपाल दहिया। संवाद
निजामपुर। समाज सुधार अभियान के तहत मंगलवार को छिलरो गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व एचएमएल चेयरमैन सतपाल दहिया ने समाज में एकता बनाए रखने और सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत बताई।
उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती सभी लोगों की एकजुटता और आपसी सहयोग पर निर्भर करती है। सतपाल दहिया ने कहा कि समाज को बांटने वाली ताकतों से सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि समाज आज बिखरता है तो भविष्य में कई तरह की चुनौतियां सामने आ सकती हैं।
ऐसे में सामाजिक हित को ध्यान में रखते हुए कुछ कड़े और जरूरी फैसले लेने होंगे। इन फैसलों का उद्देश्य समाज को किसी एक दिशा में बांधना और सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज सुधार अभियान तभी सफल हो सकता है, जब इसमें हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे।
विज्ञापन
सामाजिक कुरीतियों और गलत परंपराओं को खत्म करना केवल कुछ लोगों का काम नहीं है। इसके लिए पूरे समाज को मिलकर सकारात्मक बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाना होगा।
कार्यक्रम के दौरान कुछ रुकावटें भी सामने आईं, लेकिन ग्रामीणों ने अभियान के प्रति अपना समर्थन जताया। ग्रामीणों ने कहा कि वे समाज की एकता और सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयासों के साथ खड़े हैं।
उन्होंने कहा कि समाज द्वारा तय किए गए सामाजिक नियमों का उल्लंघन करने वालों का समर्थन नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने अभियान को आगे बढ़ाने और सामाजिक अनुशासन बनाए रखने में हरसंभव सहयोग देने की बात कही। कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया और कहा कि युवा पीढ़ी सामाजिक बदलाव की मुहिम को आगे ले जाने में सक्रिय योगदान दे सकती है।
इस दौरान ग्रामीणों ने समाजहित से जुड़े विषयों पर अपने विचार भी साझा किए। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।