{"_id":"6ac55637651511611f018fef","slug":"the-staging-of-the-ramlila-will-begin-today-at-the-grain-market-with-the-dialogue-between-shiva-and-parvati-narnol-news-c-196-1-nnl1003-146316-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अनाज मंडी में शिव-पार्वती संवाद से आज होगा रामलीला का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अनाज मंडी में शिव-पार्वती संवाद से आज होगा रामलीला का मंचन
विज्ञापन
फोटो नंबर-13अनाज मंडी रामलीला मंच की तैयारियों में जुटे कारीगर। संवाद
नारनौल। शहर में बुधवार रात से भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन शुरू हो रहा है। मंगलवार को दोनों प्रमुख मंचों पर कलाकारों और आयोजकों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। दोनों जगह बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
शहर में दो जगह चांदुवाड़ा और पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री कृष्णा ड्रैमेटिकल क्लब के रंगमंच पर रामलीला होती हैं। चांदुवाड़ा की धार्मिक रामलीला शहर की सबसे पुरानी रामलीला है। यहां 8 अक्तूबर से शुरू होने वाला मंचन इसका 77वां वर्ष होगा।
वहीं अनाज मंडी में भगवान नारायण सेवा संस्था की देखरेख में 7 अक्तूबर से रामलीला शुरू होगी। आयोजकों के अनुसार इस बार बच्चों और युवाओं को भी अलग-अलग पात्र निभाकर अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाने का मौका दिया गया है। नए कलाकारों को देखने के लिए दर्शकों में भी उत्सुकता है।
विज्ञापन
क्लब सचिव मनोज निर्मल ने बताया कि रामलीला की शुरुआत 7 अक्तूबर को शिव-पार्वती संवाद, शिव तलहटी, वेदवती और श्रवण कुमार के मंचन से होगी। मनोज निर्मल ने कहा कि रामलीला के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने शहरवासियों से परिवार सहित पहुंचकर इन लीलाओं का आनंद लेने और कलाकारों का हौसला बढ़ाने की अपील की।
रोज अलग-अलग दिखाए जाएंगे प्रसंग
8 अक्तूबर: राम जन्म, विराट रूप और ताड़का वध
9 अक्तूबर: अहिल्या उद्धार, सुबाहु-मारीच वध, जनक संदेश और फुलवारी
10 अक्तूबर: धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद
11 अक्तूबर: कोप भवन भाग-1 और मंथरा-कैकेयी संवाद
12 अक्तूबर: कोप भवन भाग-2 और दशरथ-कैकेयी संवाद
13 अक्तूबर: राम वनवास, दशरथ मरण, भरत मिलाप और विराध वध
14 अक्तूबर: अत्रि-अनसूया, गुरु-चेला, शूर्पणखा की नाक कटना और खर-दूषण वध
15 अक्तूबर: रावण-मारीच संवाद, सीता हरण और शबरी मिलन
16 अक्तूबर: सुग्रीव मित्रता, बाली वध, अशोक वाटिका और लंका दहन
17 अक्तूबर: विभीषण शरणागत और रावण-अंगद संवाद
18 अक्तूबर: लक्ष्मण शक्ति और लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध
19 अक्तूबर: कुंभकरण वध और मेघनाथ वध