फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The sewage overflow problem in Kailash Nagar has been resolved.

Mahendragarh-Narnaul News: कैलाश नगर में बनी सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या

Thu, 05 Feb 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
The sewage overflow problem in Kailash Nagar has been resolved.
फोटो नंबर-21कैलाश नगर कॉलोनी में घरों के बाहर सड़क पर फैला सीवरेज का गंदा पानी व रोष व्यक्त क - फोटो : 1
नारनौल। रेवाड़ी रोड स्थित कैलाश नगर कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो की गंभीर समस्या है। सरस्वती गार्डन के पीछे बने मकानों के सामने सीवरेज का गंदा पानी सड़कों और गलियों में फैल जाने से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। स्थिति यह है कि घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है और स्थानीय लोगों में बीमारियों के फैलने का भय बना हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों रामचंद्र, नवीन, सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र, संतोष शर्मा, सोनू और महेश ने बताया कि सीवर का गंदा पानी घरों के बाहर भरा रहने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बदबू और गंदगी के कारण पूरे इलाके का वातावरण दूषित हो चुका है, जिससे मच्छरों और अन्य कीटों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि इस कारण डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवासियों ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग को शिकायत की, जिसके बाद अस्थायी तौर पर सफाई करवा दी जाती है। हालांकि कुछ ही दिनों में सीवरेज दोबारा ओवरफ्लो हो जाता है और समस्या जस की तस बनी रहती है।
विभाग की ओर से स्थायी समाधान नहीं किए जाने से कॉलोनीवासी बेहद परेशान हैं और उन्हें मजबूरी में दूषित वातावरण में रहना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनस्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि सीवरेज व्यवस्था की तकनीकी जांच करवाई जाए और समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

वर्जन:
कैलाश नगर सीवरेज की सफाई करवाई गई थी। अगर फिर भी वहां सीवरेज व्यवस्था ठीक नहीं है तो मौके पर जाकर जांच कर स्थाई समाधान किया जाएगा।-आकाश यादव, जेई जनस्वास्थ्य विभाग, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed