फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The seven day worship rituals and Jain cultural camp, held at the Shantinath Digambar Jain Temple in Mohalla Nalapur, concluded in a religious atmosphere

Mahendragarh-Narnaul News: जैन संस्कार शिविर में बच्चों ने सीखे धर्म और संस्कारों के पाठ

Tue, 27 Oct 2026 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
The seven day worship rituals and Jain cultural camp, held at the Shantinath Digambar Jain Temple in Mohalla Nalapur, concluded in a religious atmosphere
फोटो नंबर-11जैन समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूजन वि​धि सीखते बच्चे व महिलाएं। स्रोत: संस
नारनौल। मोहल्ला नलापुर स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित सात दिवसीय पूजन-पाठ एवं जैन संस्कार शिविर का समापन धार्मिक माहौल में हुआ। मुनि 108 महात सागर महाराज, मुनि 108 विभोर सागर महाराज और मुनि 108 सानंद सागर महाराज के सानिध्य में हुए शिविर में बच्चों और श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया। शिविर का मार्गदर्शन ब्रह्मचारिणी दीदी चेतना और ब्रह्मचारी भैया डॉ. विजय जैन ने किया।
विज्ञापन

शिविर में बच्चों को ध्वज दर्शन, धूप पूजा, केसर तिलक, अक्षत, नैवेद्य, फल और दीप पूजा की विधियां सिखाई गईं। साथ ही मंदिर में प्रवेश के नियम, पूजा की शुद्धता और जैन धर्म के सिद्धांतों की जानकारी दी गई। बच्चों के विकास के लिए योग, ध्यान, ब्रेन गेम्स, कथा वाचन, संगीत और विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं।
विज्ञापन

प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने बताया कि शांतिधारा में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुनिश्री के आशीर्वाद से चंदा जैन ने दो प्रतिमाएं ग्रहण कीं। इस दौरान अहिंसा, संयम, अनुशासन, रात्रि भोजन त्याग और इच्छाओं पर नियंत्रण के महत्व को समझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधान अजीत प्रकाश जैन, गोपाल जैन, पारस जैन और संदीप जैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य बच्चों में धार्मिक ज्ञान, नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ाना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed