फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The sacred religious program of reinstallation of deities concluded.

Mahendragarh-Narnaul News: देवी-देवताओं की पुनर्स्थापना का पावन धार्मिक कार्यक्रम संपन्न

Sat, 14 Feb 2026 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The sacred religious program of reinstallation of deities concluded.
महेंद्रगढ़। श्री मोदाश्रम मंदिर में नौ फरवरी से चल रहा विभिन्न देवी-देवताओं की पुनर्स्थापना का पावन धार्मिक कार्यक्रम आज विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हो गया। पांच दिवसीय इस भव्य आयोजन ने क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा एवं श्रद्धा का अनुपम वातावरण निर्मित किया।
विज्ञापन

इस धार्मिक अनुष्ठान में विद्वान विप्रजनों की ओर से गणेश, राम दरबार, राधा-कृष्ण, मां दुर्गा, संतोषी माता, नाग देवता की पुनर्स्थापना वैदिक रीति-रिवाजों एवं शास्त्रोक्त विधि से सम्पन्न करवाई गई। हवन, मंडल पूजन, प्राण-प्रतिष्ठा व पूर्णाहुति जैसे विविध अनुष्ठानों के माध्यम से मंदिर प्रांगण दिव्य मंत्रोच्चारण से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे संत-महात्माओं व विद्वान आचार्यों का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। संत समाज में प्रमुख रूप से स्वामी नित्यानंद सरस्वती, योगी वचनाई नाथ, शंकर गिरी, इतवार गिरी, छोटू गिरी, विनय पुरी कैथल, ज्ञानेश्वर पानीपत, शेखर गिरी शामली, भरत गिरी शामली, उत्तर प्रदेश एवं पारस गिरी बागपत ने श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed