फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The Runaways loving couple ate poison

घर से भागे प्रेमी युगल ने खाया जहर

Wed, 16 Jul 2014 12:03 AM IST
नारनौल
नारनौल Updated Wed, 16 Jul 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
घर से भागे प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जान देने का कोशिश की। दोनों की हालात गंभीर होने पर उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। गांव बेवल में प्राईवेट स्कूल के पास दोनों गंभीर हालत में पुलिस को मिले थे। प्रेमी युवक भिवानी जिले के झोंझू गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के एक गांव से कुछ दिन पहले किशोरी लापता हो गई थी। उसके परिजनों ने भिवानी जिले के झोंझू गांव निवासी एक युवक पर किशोरी को बहला- फुसलाकर भगाकर ले जाने का आरोप लगाया था और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रखा था। तफ्तीश में पुलिस को पता चला कि दोनों  में प्रेम प्रसंग था और घर से भाग गए है। पुलिस और परिजन प्रेमी जोड़े की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


सोमवार रात गांव बेवल के एक प्राईवेट स्कूल के पास ग्रामीणों ने लड़का और लड़की को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी ली। पुलिस को बताया गया कि दोनों बाइक से गांव में आए तथा जहरीला पदार्थ खा लिया। प्रेमी युगल की हालत बिगड़ने पर पुलिस उन्हें तुरंत महेंद्रगढ़ अस्पताल लेकर गई, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, जहां दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed