फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The roof of the Saral Kendra, which has become dilapidated due to rain, has fallen

बरसात के चलते जर्जर हो चुकी सरल केंद्र की गिरी छत

Wed, 22 Sep 2021 10:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
The roof of the Saral Kendra, which has become dilapidated due to rain, has fallen
सरल केंद्र की कंडम छत गिरने से टूटा सामान । - फोटो : Narnol
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी बीडीपीओ परिसर में जर्जर हो चुकी सरल केंद्र की छत बुधवार को तेज बारिश के कारण बीती शाम गिर गया। इसमें सरल केंद्र में रखे उपकरणों का भी नुकसान हुआ है। अगर यह छत दिन में गिरी होती तो कर्मचारियों की जान भी जा सकती थी। नांगल चौधरी बीडीपीओ परिसर में युवाओं के प्रमाण-पत्र व अन्य सुविधाओं के लिए सरल केंद्र खुला हुआ हैं। जोकि काफी जर्जर स्थिति में हैं। इसमें युवाओं को सरकारी लाभ, रिहायशी प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड व अन्य काम किए जाते हैं।
विज्ञापन

बीती शाम साढ़े पांच बजे सभी कर्मचारी अपने घर चले गयेे थे। सरल केंद्र के साथ में बने रेडक्रॉस ऑफिस के संचालक को कुछ गिरने की आवाज आई तो उसने बाहर आके देखा तो सरल केंद्र की छत गिरी हुई थी। रेडक्रॉस संचालक ने ऑफिस में देखा कि कहीं कोई कर्मचारी अंदर तो नहीं हैं, लेकिन अंदर कोई कर्मचारी नहीं था। सरल केंद्र में रखें कुछ उपकरण जरूर टूट गए है। उन्होंने इस बाद की सूचना कर्मचारियों को दी। बुधवार सुबह आए कर्मचारियों ने नायब तहसीलदार रोहित कौशिक को अवगत करवाया। मौके पर नायब तहसीलदार पंहुचे और स्थिति का जायजा लिया और सारा सामान अन्य जगह पर रखवाया। जिस कारण से सरल केंद्र में कोई भी काम नहीं हो पाया।
विज्ञापन

इस समय कॉलेजो में एडमिशन प्रक्रिया भी चल रही हैं, जिसके लिए प्रमाण-पत्र बनवानेे के लिए युवाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने कहा कि अगर दिन में यह हादसा होता और किसी कर्मचारी की जान चली जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता। नायब तहसीलदार रोहित कौशिक ने बताया कि छत गिरने से सरल केंद्र की ऑनलाइन सुविधाएं कुछ समय के लिए बंद हो गई हैं। सभी उपकरणों को सुरक्षित जगहों पर रखवा दिया है। घटना की सूचना जिला उपायुक्त को भेज दी गई हैं। उनके आदेशानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि तहसील के भवन जर्जर हैं। जिससे जिला उपायुक्त पहले से ही अवगत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed