फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The road from Mahendragarh Railway Station to the warehouse has been in a dilapidated condition for the last 20 years.

Mahendragarh-Narnaul News: पिछले 20 वर्षों से महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन से वेयर हाउस तक खस्ताहाल हुआ रास्ता

Sun, 30 Mar 2025 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The road from Mahendragarh Railway Station to the warehouse has been in a dilapidated condition for the last 20 years.
महेंद्रगढ़। पिछले 20 वर्षों से वेयर हाउस से खाद आपूर्ति विभाग तक 400 मीटर लंबा मार्ग खस्ताहाल अवस्था में है। इस मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका की ओर से वेयर हाउस से माजरा रेलवे फाटक तक सड़क बना दी, लेकिन रेलवे स्टेशन के सामने मार्ग छोड़ दिया। सड़क पर गहरे-गहरे गड्ढे बन हुए हैं। नगर पालिका की तरफ से इस मार्ग के लिए दिसंबर माह में टेंडर लगाया गया था। उसके बाद फरवरी माह में टेंडर ओपन किया गया। इस मार्ग के निर्माण के लिए एक एजेंसी आने के कारण नपा ने पुन टेंडर लगाया गया। करीब 30 लाख रुपये की लागत से इस मार्ग का निर्माण किया जाएगा। बता दें कि 20 वर्ष पूर्व इस मार्ग का निर्माण किया गया था। उसके बाद से इस मार्ग का निर्माण तो दूर पेचवर्क तक नहीं करवाया गया। मार्ग बदहाल होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती है। दुकानदार नरेंद्र, पुरूषोतम, बबलू, राहुल ने बताया कि इस मार्ग को लेकर मार्ग को लेकर कई बार नगर पालिका से लेकर सीएम विंडो तक शिकायत कर चुके है। लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ है। नगर पालिका के अधिकारी सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं कर रहे। इस मार्ग से जब साधन गुजरते है तब बहुत अधिक धूल उड़ती है। इस मार्ग से कई स्कूलों की बस गुजरती है। दुकानदार दुकान के सामने मार्ग पर मलबा डलवा लेते हैं। इसके कारण उबड़ खाबड़ हो गया है। इस मार्ग पर रेलवे स्टेशन, जीआरपी चौकी, वेयरहाउस गोदाम, खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालय, मार्केट कमेटी कार्यालय, निजी बैंक, अनाज मंडी पड़ती है। नगरपालिका प्रशासन को शीघ्र इस इस मार्ग को बनवाना चाहिए।
विज्ञापन

----
वर्जन...
वेयर हाउस से खाद्य आपूर्ति विभाग तक मार्ग के निर्माण के लिए सोमवार को टेंडर ओपन किया जाएगा। इस मार्ग पर करीब 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जल्द ही सभी प्रक्रिया पूरी करके आगामी 15 दिन में इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस मार्ग निर्माण होने से लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

--- रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed