फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The residents of the city are waiting for the development work to start, helpless due to the empty treasury

महेंद्रगढ़-नारनौल: शहरवासियों को विकास कार्य शुरू होने का इंतजार, खजाना खाली होने से नपा लाचार

Mon, 13 Feb 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 13 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
The residents of the city are waiting for the development work to start, helpless due to the empty treasury
महेंद्रगढ़। शहरवासी पिछले आठ माह से विकास कार्य शुरू का इंतजार कर रहे हैं लेकिन नगरपालिका का खजाना ही खाली है।
विज्ञापन

जिम्मेदारों का दावा है कि नगरपालिका (नपा) के खाते में इस समय करीब 11 करोड़ रुपये की राशि है। लेकिन इस राशि में से करीब 10 करोड़ रुपये पूर्व में किए गए कार्यों, टेंडर व कर्मचारियों का वेतन सहित अन्य देनदारी के लिए है। ऐसे में विकास कार्यों के लिए नपा के पास महज एक करोड़ रुपये की राशि शेष है। 4 अक्तूबर को नपा की पहली ही बैठक में 17 प्रस्ताव पास कर डीएमसी को मंजूरी के लिए भेजे गए थे। इन प्रस्तावों को मंजूरी तो मिल गई लेकिन धरातल पर उतारने के लिए बजट तक नहीं है।
नगरपालिका द्वारा अब विकास के लिए बजट की व्यवस्था करने के लिए नपा की 645 दुकानों के बकाया किराए के रूप में 8 करोड़ रुपये वसूलने के लिए नोटिस देने शुरू कर दिए हैं। पिछले पांच साल प्रधान व पार्षदों की आपसी खींचतान की भेंट चढ़ गए थे। एक वर्ष नपा का चार्ज प्रशासन के पास रहा और अब आठ माह से नई सरकार विकास के नाम पर नहीं लगाई पाई है एक ईंट। पिछले आठ माह के दौरान शहर की सरकार केवल अतिक्रमण हटाने तक सीमित रही है। शहर की जनता लाचार एवं मौन रहकर विकास कार्य शुरू होने के इंतजार में है। जून 2021 में नपा का गत कार्यकाल पूरा होने के बाद जुलाई 2022 तक एक वर्ष नपा का चार्ज प्रशासन के पास रहा था। इस दौरान भी कोई विकास कार्य नहीं हो पाए थे। पिछले छह सालों के दौरान अधिकांश सड़क मार्ग बदहाल हो गई। शहर की मुख्य सड़कें गड्ढों में तबदील हो चुकी हैं। मुख्य बाजारों में जगह-जगह सड़कों की बदहाली के गड्ढों में आए दिन हादसे हो रहे हैं। अब विकास के नाम पर नपा का खजाना खाली है। ऐसे में शहरवासियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन


छह माह में दो बार फोड़ा नारियल आज तक शुरू नहीं हुआ काम
शहर की सरकार बनते ही पूर्व शिक्षामंत्री ने नपा प्रधान व पार्षदों के साथ शहर के सबसे बदहाल परशुराम चौक से कैंची मोड़ तक सड़क मार्ग का नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का उद्घाटन कर दिया था लेकिन आज तक इस दो किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग पर एक ईंट तक नहीं लग पाई है। इसके बाद दूसरा नारियल 22 दिसंबर को रेलवे फाटक से माजरा चुंगी तक सड़क निर्माण के लिए फोड़कर शुभारंभ किया था। इसके बाद इस मार्ग को जेसीबी की सहायता से खोद कर छोड़ दिया था। अब हालात यह है कि पिछले करीब दो माह से प्रतिदिन औसतन पांच हजार वाहन चालक व लोग इन गड्ढों में हिचकोले खाने को मजबूर हैं। वहीं पिछले छह सालों में विकास के नाम पर रेलवे रोड, आईटीआई रोड व गोशाला रोड़ महज तीन सड़क मार्ग बने हैं जिनमें से एक टूटना भी शुरू हो गया जिसको लेकर काफी बार लोगों ने धरना-प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारियल फोड़ने के बाद नहीं पहुंचे निर्माण को
गत 22 दिसंबर को रेलवे फाटक से माजरा चुंगी तक पूर्व शिक्षामंत्री ने नारियल फोड़कर निर्माण का उद्घाटन किया था। लेकिन नपा द्वारा गहराई तक बुलडोजर से खोदाई कर इसे छोड़ दिया गया है। अब लोग परेशान हो रहे हैं।
-कुलदीप, माजरा, दुकानदार

दिनभर उड़ती धूल से बढ़ी परेशानी:
उखाड़कर छोड़ी गई सड़क से दिनभर उठने वाली धूल ने 100 से अधिक दुकानदारों को परेशान कर दिया है। नपा ने उखाड़ने में जितनी तेजी दिखाई थी उसी तेजी से अब निर्माण भी कराना चाहिए।
- मनोज, दुकानदार

बदहाल सड़क मार्गों की दशा सुधारे नपा
पूर्व शिक्षामंत्री ने जुलाई माह में परशुराम चौक से कैंची मोड़ तक दो किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग का नारियल फोड़कर शुभारंभ कर दिया। लेकिन धरातल पर आज तक कोई काम नहीं हुआ है। उनकी मांग है कि शीघ्रता से इस मार्ग की दशा सुधारी जाए।
- दीपक चनेजा, दुकानदार

- शहर में है बदहाली, नपा को नहीं सरोकार
शहर में पिछले छह सालों के दौरान कोई विकास कार्य नहीं हुए हैं। अब नई सरकार भी आठ माह में विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगा पाई है। शहर का बड़ा दुर्भाग्य है। सीवरेज सड़क व्यवस्था बदहाल है लोग परेशान हैं।

- डॉ. प्रवीन जोशी, अस्पताल संचालक
इसी माह मिल जाएगा बजट
नपा द्वारा पहली ही बैठक में शहर के विकास को लेकर 17 प्रस्ताव पास किए गए थे। प्रस्तावों को डीएमसी द्वारा मंजूरी मिल चुकी है। उम्मीद है कि इसी माह बजट मिल जाएगा जिसके बाद शीघ्रता से बदहाल सड़कों की दशा सुधारने के लिए काम शुरू कर दिया जाएगा। जहां पेचवर्क की आवश्यकता है वहां शीघ्रता से पेंचवर्क भी कराया जाएगा।
- रमेश सैनी, प्रधान, नपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed