फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The problem of sewer overflow in Sati Colony and Company Bagh has troubled the public.

Mahendragarh-Narnaul News: सती कॉलोनी और कंपनी बाग में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जनता परेशान

Wed, 07 Jan 2026 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
The problem of sewer overflow in Sati Colony and Company Bagh has troubled the public.
कंपनी बाग में ओवरफ्लो हुआ सीवर। संवाद
रेवाड़ी। शहर के सती कॉलोनी और कंपनी बाग इलाके में लगातार सीवर ओवरफ्लो की समस्या से स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर कंपनी बाग गली नंबर 5 में इस समस्या ने लोगों की दिनचर्या और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल दिया है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नालियों की स्थिति और अमृत 1 योजना के तहत पूर्व में कोई प्रभावी सर्वे नहीं कराया गया जिससे यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है।
विज्ञापन




गली नंबर 5 में बारिश या पानी के सामान्य प्रवाह के दौरान भी नालियों में पानी रुक जाता है और ओवरफ्लो होने के कारण गलियों में गंदा पानी भर जाता है। इससे न केवल लोगों को रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करना पड़ता है बल्कि आसपास का वातावरण भी अस्वच्छ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस समस्या के कारण मकानों और दुकानों में नमी और बदबू का प्रकोप बढ़ गया है। यदि समय रहते प्रभावी सर्वे और योजना बनाई जाती तो ओवरफ्लो की समस्या को रोकने के लिए उचित नाली निर्माण और जल निकासी व्यवस्था बनाई जा सकती थी।
इसके कारण आज यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है और लोगों को कई तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। गली नंबर 5 में पानी के ओवरफ्लो की समस्या के कारण बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी होती है।
बारिश के मौसम में गलियों में पानी भर जाने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को कठिनाई होती है। वहीं बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

-------------



ओवरफ्लो की समस्या जल्द हो दूर
स्थानीय राकेश ने बताया कि इस क्षेत्र में तत्काल सर्वे किया जाए और ओवरफ्लो की समस्या को दूर करने के लिए नालियों और जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए। सुरेंद्र ने कहा कि गलियों की मरम्मत, नालियों की सफाई और पानी के निकास की समस्या का समाधान तत्काल किया जाए ताकि दैनिक जीवन प्रभावित न हो। कई बार इतनी गंदगी बदबू आती है कि सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है।




वर्जन


सीवर ओवरफ्लो की समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है। बावजूद कोई सुधार नहीं हो रहा है। जल निकासी और नाली व्यवस्था का पूर्ण निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो यह समस्या बढ़ती जाएगी और नागरिकों की परेशानियां और गंभीर हो जाएंगी।

-भूपेंद्र गुप्ता, पार्षद, वार्ड 22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article