{"_id":"63b9b2a9a64a9c02707d18f4","slug":"the-person-who-does-cow-service-with-a-true-heart-never-has-to-face-sorrows-jai-prakash-dalal-narnol-news-rtk6686805196","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो व्यक्ति सच्चे मन से गोसेवा करता है उसे कभी दुखों का सामना नहीं करना पड़ता : जय प्रकाश दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो व्यक्ति सच्चे मन से गोसेवा करता है उसे कभी दुखों का सामना नहीं करना पड़ता : जय प्रकाश दलाल
विज्ञापन
सतनाली। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में श्री बाबा गुदडिया गोशाला माधोगढ़ में सम्मान समरोह किया गया। समारोह में प्रदेश के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल मुख्य अतिथि रहे जबकि अध्यक्षता पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने की। इस मौके पर मुख्यातिथि कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि जो व्यक्ति सच्चे मन से गोसेवा करता है उसकों कभी दुखों का सामना नहीं करना पड़ता है। गोमाता में 33 कोटि देवी-देवताओं वास माना गया है। गोसेवा कभी निष्फल नहीं जाती है।
इस मौके पर पूर्व शिक्षमंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि भाजपा शासनकाल में गो कस्सी के खिलाफ सख्त कानून बनाया गया है जिसमें सजा का प्रावधान रखा गया है। इस कानून के बन जाने के बाद गो कस्सी पर लगाम लगी है। मंत्री जेपी दलाल व प्रो. शर्मा ने गऊओं ने गुड़ खिलाया और गोशाला का निरीक्षण किया।
इन्होंने दिया गोसेवा में सहयोग
पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. शर्मा ने 51 हजार रुपये, हैप्पी एवरग्रीन ग्रुप के चेयरमैन सुभाष अग्रवाल ने 1 लाख रुपये, अमर सिंह भालोठिया ने एक लाख एक हजार रुपये, योगेश शास्त्री ने एक लाख रुपये, बीरेंद्र डागर ने 51 हजार रुपये, धन्नाराम सेठ ने 51 हजार रुपये, मोनिका चेयरमैन सतनाली ने 21 हजार रुपये, बाबा सीतानाथ डेरा बारढ़ा ने 21 हजार रुपये, संजय जांगड़ा उप जिला प्रमुख ने 11 हजार रुपये, रामकरण बारढ़ा ने 11 हजार रुपये, जगत चौधरी 11 हजार रुपये, सीताराम डिगरोता ने 11 हजार रुपये, बीरसिंह पूर्व सरपंच बलाना ने 11 हजार रुपये, बचनाई नाथ जिला पार्षद ने 11 हजार रुपये, गजानंद अग्रवाल ने 11 हजार रुपये सहित अनेक दानदाताओं ने गोशाला में अपने निजी कोष से दान दिया। कार्यक्रम में पहुंचे कृषि मंत्री दलाल व पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुभाष चंद राजस्थानी पार्टी द्वारा गोसेवा कर गाए भजनों का से श्रोताओं का मनमुग्ध कर दिया। इस मौके पर गोशाला प्रधान मुकेश झूकिया, पशुपालन विभाग के डीप्टी डारेक्टर भूपसिंह यादव, प्रदीप लांबा बारढ़ा, राजपाल सरपंच माधोगढ़, मुकेश अग्रवाल सहित भारी संख्या में गोसेवक उपस्थित रहे।