फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The people of Atali village are waiting for development

Mahendragarh-Narnaul News: अटाली गांव के लोगों को विकास का इंतजार

Sat, 06 Sep 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 06 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The people of Atali village are waiting for development
फोटो 10दिनेश कुमार अटाली
सिहमा। अटाली गांव में विकास कार्यों के लिए अभी भी ग्रामीणों को इंतजार करना पड़ रहा है। पहले तो ई टेंडरिंग से ग्राम पंचायत को जोड़ा गया था। इसके बाद पंचायत के खाते में राशि उपलब्ध न होने के कारण विकास कार्यों नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकतर ग्रामीण का कहना है कि गांव में करीब 2200 लोगों की आबादी है। इसमें 1700 मतदाता मत का प्रयोग करते हैं। यह गांव पांच गांवों के लिंक रास्तों को जोड़ता है। अधिकतर रास्ते कच्चे होने के कारण ग्रामीणों को मजबूरन इन्हीं मार्गों का प्रयोग करना पड़ता है। हालांकि पीने के पानी की उचित व्यवस्था है। इससे लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। अभी गांव की फिरनी भी बजट के अभाव में कच्ची पड़ी है। इससे बारिश के मौसम में ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


------------
जब से पंचायतों का गठन हुआ है तब से लेकर ग्रांट बहुत कम मिली है। इससे गांव में विकास कार्य अपेक्षाकृत कम हुए हैं। सरकार से मांग है कि गांव के विकास के लिए ग्रांट स्वीकृत की जाए।-जीतपाल यादव, सरपंच ग्राम पंचायत अटाली।
विज्ञापन
विज्ञापन











-------------

गांव में विकास कार्य कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। अधिकतर रास्ते कच्चे हैं। नालियां अवरुद्ध हैं। पानी निकासी नहीं होने के कारण घरों से निकलने वाला पानी रास्तों में ही भरा रहता है। - भयराम यादव ग्रामीण।



----------


गांव में मच्छरों से बचाव के लिए अभी फॉगिंग नहीं करवाई गई है। वहीं नालियां गंदगी से अटी पड़ी है। यदि समय रहते फॉगिंग करवा दी जाए तो बीमारियों से बचा जा सकता है।-दिनेश कुमार, ग्रामीण।



-------------



मिडिल के बाद दूसरे गांवों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए बच्चों को जाना पड़ता है। इस समस्या की ओर विशेष ध्यान देकर गांव में ही स्कूल को अपग्रेड किया जाए जिससे छात्र-छात्राओं को गांव में ही शिक्षा उपलब्ध हो सके।- मंजीत यादव, समाजसेवी।



-----------
गांव में व्यायामशाला तो है, लेकिन सुविधाओं का अभाव है। इसकी वजह से युवाओं को प्रशिक्षण के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। युवाओं के लिए खेल सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाए।-संदीप कुमार, ग्रामीण।



----------

गांव में दो श्मशान घाट है। एक तो गांव की ढाणी के ग्रामीणों द्वारा प्रयोग किया जाता है। वहीं दूसरा श्मशान घाट की न तो चहारदीवारी है और न ही सड़क बनी हुई हैं।-मोहन लाल, ग्रामीण।



-------------
गांव में अधिक आबादी होने के कारण नालियों की सफाई समय पर नहीं हो पाती है। गांव में एक ही सफाई कर्मचारी है। सफाई समय पर न होने के कारण नालियां अवरुद्ध रहती हैं।- बीर सिंह यादव, ग्रामीण।


-----------


गांव में पशु चिकित्सालय नहीं होने के कारण बीमार पशुओं को दूसरे गांव में लेकर जाना पड़ता है। इसके कारण काफी होती हैं। पशुओं की बीमारी का इलाज समय पर नहीं हो पाता है।- रघुवीर सिंह, ग्रामीण।




------------

गांव के बस स्टैंड पर सड़क नीची होने के कारण बारिश का पानी एकत्रित हो जाता है। इससे वाहनों के आवागमन में परेशानी होती है। समस्या को दूर किया जाना चाहिए।- पीतांबर यादव, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed