फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The other party reached to meet the SP in the dispute over Banware.

Mahendragarh-Narnaul News: बनवारे को लेकर हुए विवाद में एसपी से मिलने पहुंचा दूसरा पक्ष

Fri, 13 Mar 2026 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
The other party reached to meet the SP in the dispute over Banware.
रेवाड़ी। एसपी से मिलने जाते दूसरे पक्ष के लोग। संवाद
बावल। वाल्मीकि बस्ती में बनवारे को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार को दूसरा पक्ष एसपी से मिलने पहुंचा। दूसरे पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने उनके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की है। झगड़े में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने गोत्र विवाद की बात को खारिज किया है।
विज्ञापन

घायल नीलम देवी और सोमा देवी ने बताया कि उनके परिवार में एक लड़की की शादी थी और रिश्तेदार वापस जाने की तैयारी कर रहे थे। रात के समय कुछ रिश्तेदारों को पंजाब जाने के लिए ट्रेन में बैठाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान पड़ोस से एक शादी का बनवारा गुजर रहा था।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि बनवारे में शामिल कुछ लोग अभद्र तरीके से इशारे करते हुए नाच रहे थे और डीजे पर अश्लील गाने बजाए जा रहे थे। जब उन्होंने बनवारा ले जा रहे लोगों से डीजे को थोड़ा आगे ले जाने का आग्रह किया तो कुछ लोग भड़क गए और बहस के बाद झगड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते मामला बढ़ गया और लाठी-डंडे चलने लगे जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायल महिलाओं को तुरंत उपचार के लिए बावल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हीरालाल ने बताया कि उस समय वे अपने रिश्तेदारों को रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए बाहर खड़े थे।
उनका कहना है कि बनवारे में शामिल कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर नाच रहे थे और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। जब उनसे डीजे थोड़ा आगे ले जाने के लिए कहा गया तो उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया।

इस मामले का गोत्र विवाद से कोई संबंध नहीं है क्योंकि वह मामला पहले ही सुलझाया जा चुका है। पुलिस ने निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। बता दें कि विवाद के बाद दूल्हे की बरात पुलिस बल की मौजूदगी में निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed