फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The only son died in a road accident

नप उपप्रधान के इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत

Wed, 21 Apr 2021 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
The only son died in a road accident
नगर परिषद नारनौल के उपप्रधान मनोज कुमार जांगड़ा के इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने नारनौल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं चरखी दादरी जिले के झोझुकलां थाना पुलिस ने ट्राला चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार मोहल्ला जमालपुरा निवासी नप के उपप्रधान मनोज कुमार जांगड़ा का बेटा देवांशु (20) अपने तीन दोस्तों के साथ कार से दादरी जा रहा था। पिता मनोज कुमार ने झोझु कला थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि बेटा देवांशु नारनौल से दादरी कुछ काम से सोमवार दोपहर तीन बजे कार से जा रहा था। उसके दोस्त पंकज यादव निवासी नसीबपुर, अनिकेत यादव निवासी हुडिना व गजेंद्र सैनी निवासी नुनी अव्वल थे। महेंद्रगढ़-दादरी रोड पर ट्राले ने कार में बधवाना-पाली के पास टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने चारों को नारनौल सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर देवांशु को देर रात डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उपप्रधान के बेटे की सूचना मिलते की काफी संख्या में लोग उनके घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed