फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The MP handed over subsidy cheques worth Rs 6.5 lakh to 13 beneficiaries.

Mahendragarh-Narnaul News: सांसद ने 13 लाभार्थियों को सौंपे 6.5 लाख की सब्सिडी के चेक

Sat, 04 Apr 2026 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 04 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The MP handed over subsidy cheques worth Rs 6.5 lakh to 13 beneficiaries.
फोटो 12लाभार्थियों को चेक वितरित करते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह।स्रोत प्रशासन
नारनौल। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत शुक्रवार को सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने दिशा की बैठक में 13 लाभार्थियों को सब्सिडी के चेक वितरित किए। सांसद ने कहा कि यह योजना न केवल उपभोक्ताओं को भारी-भरकम बिजली बिलों से निजात दिलाएगी बल्कि उन्हें खुद का बिजली उत्पादक बनने का अवसर प्रदान करेगी।
विज्ञापन

योजना के प्रावधानों के अनुसार 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को प्रति किलोवाट 30000 रुपये केंद्र से और 25000 रुपये राज्य सरकार से सहायता मिल रही है।
विज्ञापन

वहीं, 1.80 लाख से 3 लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों को भी राज्य सरकार की ओर से प्रति किलोवाट 10000 रुपये की अतिरिक्त मदद दी जा रही है। यह वित्तीय सहायता अधिकतम 2 किलोवाट तक के लोड वाले घरेलू उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारनौल सर्कल में इस योजना के तहत अब तक पूरे सर्कल में 3808 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 1437 घरों में सोलर सिस्टम लगाने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है।

अकेले नारनौल डिवीजन में 711 और महेंद्रगढ़ डिवीजन में 726 घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। विभाग द्वारा अब तक 1240 लाभार्थियों को केंद्र की सब्सिडी और 120 लाभार्थियों को राज्य की अतिरिक्त सब्सिडी जारी की जा चुकी है।
इस मौके पर भाजपा पदाधिकारी व बिजली विभाग अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed