{"_id":"77a5d2bd540aa4be8afd50e81213818f","slug":"the-minister-s-son-threatened-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के बेटे ने धमकाया तो इंस्पेक्टर बोली माइंड यूअर लैंग्वेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री के बेटे ने धमकाया तो इंस्पेक्टर बोली माइंड यूअर लैंग्वेज
ब्यूरो/अमर उजाला नारनाैल
Updated Sun, 31 May 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही लेडी इंस्पेक्टर को जब शिक्षामंत्री के बेटे ने धमकाया तो उन्होंने जुबान संभाल कर बात करने की नसीहत दे दी। मंत्री पुत्र ने कार्रवाई के संबंध में कहा कि यह उनका क्षेत्र हैं यहां पर पैसे के लिए किसी को परेशान न करें। इस पर दोनों में बहस भी हुई, हालांकि बाद में मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
हुआ यूं कि ट्रैफिक इंचार्ज बीना राणा शनिवार को महेंद्रगढ़ के राव तुलाराम चौक के नजदीक ओवरलोड गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थीं। इसी दौरान चालान से बचने के लिए काफी चालक इंस्पेक्टर की किसी न किसी नेता से बात करवाने की कोशिश कर रहे थे। इंस्पेक्टर ने किसी का फोन नहीं सुना और धड़ाधड़ ओवरलोडेड डंपरों के चालान काट दिए।
विज्ञापन
इसी दौरान वहां पर परिवहन मंत्री रामबिलास शर्मा के पुत्र गौतम शर्मा पहुंच गए। गौतम शर्मा ने आते ही इंस्पेक्टर को कहा कि ये हमारा क्षेत्र है, यहां पैसे के लिए किसी को परेशान मत करो। इस पर लेडी इंस्पेक्टर ने कहा-माइंड यूअर लैंग्वेज, आप मुझे कैसे ब्लेम कर सकते हैं। इस पर दोनों में कुछ देर तक बीच सड़क पर बहस होती रही। बाद में गौतम शर्मा अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गए और इंस्पेक्टर बीना राणा ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखी। इस घटना की शहर में चर्चा होती रही।
विज्ञापन
बाद में मान गए थे मंत्री पुत्र: बीना राणा
ट्रैफिक इंचार्ज बीना राणा ने कहा कि अवैध रूप से चल रहे वाहनों के चालान काटना उनकी ड्यूटी है। ऐसेे में किसी लालच या दबाव में काम करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। शिक्षामंत्री के बेटे से इस बारे में बात हुई थी, बाद में इस पर वह मान गए थे। वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मंत्री के पुत्र इससे पूर्व कभी चालान नहीं काटने के लिए दबाव नहीं डाला।
कार्यकर्त्ता के लिए गया था मौके पर: गौतम शर्मा
परिवहन मंत्री के बेटे गौतम शर्मा का कहना है कि किसी पार्टी कार्यकर्त्ता ने आकर बताया कि था कि उसकी गाड़ी को मंथली के लिए बेवजह परेशान किया जा रहा है। इस पर जब इंस्पेक्टर को फोन किया तो उन्होंने फोन पर बात नहीं की। इसके बाद खुद मौके पर पहुंचा और कार्यकर्त्ताओं को मंथली के लिए बेवजह परेशान नहीं करने की बात कही। इंस्पेक्टर को ओवरलोड गाड़ियों के चालान काटने से नहीं रोका, मेरा कहना था कि कार्यकर्त्ताओं को परेशान करना ठीक नहीं है।