फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The minimum temperature dropped by 1.8 degrees in two days, mercury reached 5.4

दो दिन में न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट,पारा पहुंचा 5.4

Tue, 15 Dec 2020 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
The minimum temperature dropped by 1.8 degrees in two days, mercury reached 5.4
जिले में दो दिन से ठंड बढ़ने लगी है। सोमवार को जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री था वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रहा। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे तक घना कोहरा छाया रहा। सुबह से लेकर दोपहर तक घने कोहरे के कारण जन-जीवन प्रभावित हुआ। दोपहर दो बजे बाद धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कोहरा छाने से नारनौल का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। दो दिन में नारनौल के तापमान में करीब 1.8 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड व कोहरा बढ़ने और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बर्फबारी होने से ठंड व कोहर का प्रकोप बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इससे धुंध व कोहरा ओर अधिक गहरा सकता है। सुबह धुंध के कारण दृश्यता कम होने के कारण वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। वहीं ठंड बढ़ते ही बाजारों में भी दोपहर तक सन्नाटा छाया रहा। सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन लगातार बढ़ती जा रही है। दो दिनों से तापमान लगातार लुढ़क रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस था जो मंगलवार को लुढकर न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री पर पहुंच गया। सोमवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिनभर कोहरा छाने से लोग दिनभर अलाव का सहारा लेते दिखाई दिये।
विज्ञापन

कोहरे से दृश्यता हुई कम
सुबह कोहरे के कारण दृश्यता करीब 100 मीटर रही। दो दिन पहले भी कोहरा गिरा था, लेकिन कम था। मंगलवार को कोहरा अधिक होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर तक डीपर जला कर वाहन चालक हाईवे पर चलते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारनौल का तापमान डिग्री से. में
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
10 दिसंबर 29.0 10.8
11 दिसंबर 26.8 10.2
12 दिसंबर 27.0 12.3
13 दिसंबर 23.0 07.3
14 दिसंबर 20.0 6.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed