फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The message of the Gita will provide a new direction to a developed India: Aarti Rao

गीता का संदेश देगा विकसित भारत को नई दिशा : आरती राव

Thu, 03 Sep 2026 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The message of the Gita will provide a new direction to a developed India: Aarti Rao
फोटो 16: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का स्वागत करते कार्यकर्ता व समर्थक। स्रोत: प्रवक्ता
नारनौल। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली से निकला गीता का संदेश आज भी समाज और देश को सही दिशा दिखा रहा है। प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए गीता की शिक्षाओं को जीवन में अपनाना जरूरी है।
विज्ञापन

आरती राव वीरवार को यादव कल्याण सभा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोगों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ष बड़े स्तर पर गीता महोत्सव आयोजित कर रही है। इसका उद्देश्य खासकर युवाओं को गीता के अमर संदेश और उसके मूल विचारों से जोड़ना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने यादव धर्मशाला के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर लगातार काम किया जा रहा है। अस्पतालों और स्वास्थ्य विभाग में खाली पदों को चरणबद्ध तरीके से भरा जा रहा है, ताकि लोगों को बेहतर और आसानी से स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि गांव-गांव तक अच्छी चिकित्सा सुविधाएं पहुंचें। श्रीकृष्ण का जीवन और गीता का संदेश केवल धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमें कर्म, कर्तव्य और सेवा की सीख देता है।

विधायक ओमप्रकाश यादव ने भी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed