{"_id":"5ecd62508ebc3e902f36d86a","slug":"the-merucury-reached-narnaul-at-46-degrees-narnol-news-rtk556632316","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा रोज तोड़ रहा रिकॉर्ड, मंगलवार को @46, न्यूनतम भी तीन डिग्री बढ़कर 31 पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा रोज तोड़ रहा रिकॉर्ड, मंगलवार को @46, न्यूनतम भी तीन डिग्री बढ़कर 31 पर
विज्ञापन
धूप के कारण सुनसान पड़ा रेवाड़ी रोड।
- फोटो : Narnol
जिले में नौतपा का कहर जारी है और रोजाना तापमान का रिकॉर्ड टूट रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री था, जो मंगलवार को 46 डिग्री तक पहुंच गया। रात के तापमान में भी तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। गर्मी और लू से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दूसरी ओर बिजली गुल होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई।
बता दें कि नौतपा के कारण महेंद्रगढ़ जिले में रेड अलर्ट जारी है। चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़ों से लोगों का जीना बेहाल हो गया है। मंगलवार को लू चलने से और भी लोगों को परेशानी हुई। गर्मी के कारण दोपहर में लोगों ने घरों में ही रहना मुनासिब समझा। लॉकडाउन व गर्मी के चलते सुबह 11 बजे से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी बढ़ने से बिजली की मांग बढ़ गई है। इससे बार-बार फॉल्ट आने से बिजली गुल होने की समस्या रही। कुछ जगहों पर दो घंटे तक फीडर बंद रहे। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। हालांकि चार दिन से कूलरों की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगाना शुरू हो गई है। मंगलवार को जिले में 41.2 लाख यूनिट बिजली की मांग रही। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री व न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहा। रात के तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है।
घर से बाहर जाते समय पानी की बोतल लेकर चलें : डीसी
डीसी जगदीश शर्मा ने लोगों से आह्वान किया है कि वे घर पर ही रहें। लोग गर्मी के मौसम को देखते हुए अपने घर के जरूरी काम सुबह-शाम करने की ही कोशिश करें ताकि गर्मी से बचा जा सके। घर से बाहर जाते समय अपने साथ पानी की बोतल व सिर पर कपड़ा डालकर जाएं। उन्होंने कहा कि गर्म हवाएं (लू) से शारीरिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इससे मृत्यु भी हो सकती है। हम छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर गर्म हवाएं (लू) के प्रभाव को कम करने तथा गर्मी स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारी से बच सकते हैं।
विज्ञापन
गर्म हवाओं से बचने के लिए क्या करें
डीसी ने बताया कि स्थानीय मौसम की भविष्यवाणी के लिए रेडियो सुनें, टीवी देखे व समाचार पत्र पढ़ें। जिससे गर्म हवाएं (लू) के बारे में सूचना मिल सके। पर्याप्त पानी पियें। जितनी बार संभव हो पानी पियें भले ही प्यास न हो। धूप में बाहर जाने के दौरान हल्के रंगों, ढीले फीटिंग के तथा सूती कपडे़ पहने। यात्रा करते समय पानी साथ में रखें। घर का बना पेय जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का प्रयोग करें।
तापमान डिग्री से. में व बिजली की खपत (लाख यूनिट)
तिथि अधिकतम न्यूनतम बिजली
21 मई 43.4 20.0 37.85
22 मई 45.4 21.4 37.43
23 मई 45.0 26.6 39.75
24 मई 45.0 27.0 43.12
24 मई 45.8 28.0 41.01