{"_id":"6249e4ebb7d1e11bc37c412d","slug":"the-mercury-reached-41-4-29-9-km-per-hour-was-tormented-by-the-heat-wave-narnol-news-rtk6428858125","type":"story","status":"publish","title_hn":"41.4 पहुंचा पारा, 29.9 किलोमीटर प्रतिघंटे चली लू के थपेड़ों ने सताया, एक सप्ताह में हुई 5 डिग्री तापमान बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
41.4 पहुंचा पारा, 29.9 किलोमीटर प्रतिघंटे चली लू के थपेड़ों ने सताया, एक सप्ताह में हुई 5 डिग्री तापमान बढ़ोतरी
विज्ञापन
गर्मी के कारण सुनसान महेंद्रगढ़ सिनेमा रोड।
- फोटो : Narnol
इस बार समय से पहले ही लू चलने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। रविवार को तापमान भी 41.4 डिग्री पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रहा। पिछले एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान में भी पांच डिग्री की वृद्धि हो चुकी है। दोपहर के समय शहर की सड़कें सुनसान नजर आई। वहीं 29.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म लू के कारण लोग भी दिनभर घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।
सफर के दौरान अधिकांश वाहन चालक भी एसी का प्रयोग कर सफर तय कर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह के दौरान तापमान में भी तीन से चार डिग्री की वृद्धि हुई है। आमतौर पर अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में हल्की लू चलती थी लेकिन इस बार मार्च के अंतिम समाप्त में ही गर्मी का अहसास होने लगा। शनिवार की अपेक्षा रविवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री कम रहा। सुबह दस बजे ही गर्मी तेवर दिखाने लगी है। दोपहर के समय आसमान से आग उगलने लगती है जिसके कारण लोग भी घरों में कूलर, पंखों व एसी के सहारे रहने को मजबूर हैं।
वर्जन
छह अप्रैल तक तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने एवं गर्म हवाएं चलने की संभावना है। आगामी पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 41.0 से 42 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री तक रहने की संभावना है। इस दौरान 9 से 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं भी चलने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
- दिवेश चौधरी, कृषि मौसम विशेषज्ञ, केवीके महेंद्रगढ़
-------------------
पिछले एक सप्ताह में यूं बढ़ता गया तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
28 मार्च 36.8 16.4
29 मार्च 39.8 17.2
30 मार्च 41.4 18.4
31 मार्च 41.0 19.4
01 अप्रैल 41.0 20.6
02 अप्रैल 41.6 22.0
03 अप्रैल 41.4 15.6