फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The house is shining with lights, you get plenty of water as soon as you open the tap.

Mahendragarh-Narnaul News: घर रोशनी से जगमग, नल खोलते ही मिल रहा भरपूर पानी

Sun, 26 May 2024 10:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 26 May 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
The house is shining with lights, you get plenty of water as soon as you open the tap.
नारनौल। मोहल्ला प्राणपुरा के लोगों को कई दिनों बाद राहत मिली है। अब लोग सुबह उठते हैं तो टंकी में भरपूर पानी भी होता है और रात को समय बिजली से घर रोशन भी रहते हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मोहल्ले के लोगों के घरों में पानी नहीं आ रहा था। वहीं, बिजली कटौती उनकी मुश्किलें और बढ़ा रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले नल न आने से लोग परेशान थे, वहीं नहरी पानी आने के बाद नल सुचारू रूप से आने लगा तो बिजली के कट और कम वोल्टेज ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। लोगों को हो रही समस्या देखते हुए बिजली निगम ने मोहल्ले की बिजली सप्लाई को अलग फीडर से जोड़ दिया था। इसके बाद लोगों को बिजली और पानी दोनों सुचारू रूप से नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 21 व 24 मई को प्रमुखता के साथ उठाया था मुद्दा

नल में पानी न आने से हो रही समस्या को अमर उजाला ने 21 मई के समाचार अंक में प्रमुखता से उठाया था। वहीं बिजली सुचारू रूप से नहीं आने से लोगों को हो रही समस्या पर 24 मई के अंक में मुद्दा उठाया था। इसके बाद संबंधित विभागों ने संज्ञान लेते हुए प्राणपुरा के लोगों की दोनों ही मूलभूत समस्याओं को दूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
हमारा लक्ष्य है की हर घर तक पानी सुचारू रूप से पहुंचे और इसके लिए हम प्रयासरत है। वाटर टैंक में पानी का स्तर कम होने के कारण पानी की सप्लाई में कुछ समस्या आई थी। मगर नहर आने के बाद सभी वाटर टैंक में पानी उचित मात्रा में हैं। इससे पेयजल सप्लाई सुचारू बनी हुई हैं।

संजय जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, नारनौल।

...............
-गर्मी में तापमान बढ़ने के कारण बिजली की खपत भी बढ़ रही है। इसके कारण 220 केवी पावर हाउस में लोड ज्यादा हो गया था और कम वोल्टेज बिजली सप्लाई हो रही थी। इस वजह से सप्लाई को अलग फीडर से जोड़ दिया है। अब बिजली सप्लाई सुचारू रूप से चालू है।
-सुनील कुमार, जेई, बिजली निगम नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed