फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The head of the municipality warned of staging a sit-in protest and locking the ME office.

Mahendragarh-Narnaul News: नपा प्रधान ने धरने पर बैठने व एमई कार्यालय पर ताला जड़ने की दी चेतावनी

Wed, 06 May 2026 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The head of the municipality warned of staging a sit-in protest and locking the ME office.
फोटो संख्या:58 प्रधान रमेश सैनी
महेंद्रगढ़। विकास कार्यों में अनियमितताओं को लेकर मंगलवार को नगरपालिका प्रधान रमेश सैनी ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर उनकी शिकायतों का समाधान और पत्रों का जवाब नहीं मिला तो नपा कार्यालय में धरने पर बैठेंगे और एमई कार्यालय पर ताला जड़ देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों से शहर के विकास कार्यों में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। इस संबंध में उन्होंने नपा सचिव से लेकर जिला नगर आयुक्त, उपायुक्त और एसडीएम तक को कई बार लिखित शिकायतें दीं लेकिन आज तक किसी भी अधिकारी ने जवाब देना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन

10 दिन पहले विधायक कंवर सिंह यादव की उपस्थिति में एसडीएम ने एक सप्ताह में शिकायतों के समाधान का दावा किया था लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वार्ड 1 व 9 में सड़क उखाड़ने के एक माह बाद भी कार्य शुरू नहीं हुआ। वार्ड आठ में कम्युनिटी सेंटर का काम शुरू होकर अधर में लटका है। भाई राम सिंह की कोठी से नारनौल रोड पिछले आठ महीनों से अधूरा पड़ा है। इसके अलावा प्रधान ने एमई पर पार्षदों को भड़काकर नपा हाउस को दो फाड़ करने के भी आरोप लगाए हैं।

- दो बार इस्तीफा देने की बात कह चुके हैं रमेश सैनी
रमेश सैनी ने बताया कि वह पिछले दो माह के दौरान नपा सचिव, एमई, जेई को विभिन्न विकास कार्याें की जानकारी लेने के लिए 20 से अधिक पत्र लिख चुके हैं। आज तक किसी भी पत्र का जवाब नहीं दिया है। इससे पूर्व भी प्रधान दो बार इस्तीफा देने की चेतावनी दे चुके हैं।

- भ्रष्टाचार और टेंडर प्रक्रिया पर गंभीर सवाल
प्रधान रमेश सैनी ने टेंडर प्रक्रिया में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की आशंका जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ओवर रेट टेंडर का संदेह है, टेंडर की निर्धारित राशि से 5 से 10 प्रतिशत अधिक दर पर टेंडर अलॉट किए जाने की आशंका है। उन्होंने अधिकारियों पर बिना मौके पर पहुंचे कार्यों को तकनीकी स्वीकृति देने के आरोप भी लगाएं है। उनका आरोप है कि जानकारी मांगने के बाद जल्दबाजी में टेंडरों को निरस्त करना संदेह पैदा करता है।

- सांठगांठ और पारदर्शिता का अभाव:
प्रधान रमेश सैनी ने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, स्ट्रीट लाइट और प्रॉपर्टी आईडी जैसे बुनियादी कार्यों में भी भारी लापरवाही का जिक्र किया। उन्होंने मांग की कि हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन इन मामलों की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई करे।



- वर्जन:
नगरपालिका प्रधान की ओर से कुछ अधिकारियों को लेकर समस्याएं रखी थीं। उनकी ओर से प्रधान व अधिकारियों से बातचीत भी की गई थी। साथ ही एसडीएम को जांच के आदेश दिए थे। इस बारे में कड़ा संज्ञान लेंगे तथा इसकी जल्द ही जांच पूरी कराएंगे।
--- कंवर सिंह यादव, विधायक महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed