फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The government claims to reduce the poor, 61 thousand new poor have increased in Mahendragarh

Mahendragarh-Narnaul News: सरकार गरीब कम होने का रही दावा, महेंद्रगढ़ में बढ़ गए 61 हजार नए गरीब

Wed, 08 Feb 2023 08:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 08 Feb 2023 08:07 PM IST
विज्ञापन
The government claims to reduce the poor, 61 thousand new poor have increased in Mahendragarh
नारनौल। एक तरफ सरकार गरीबी कम होने का दावा करती है लेकिन सरकार द्वारा बीपीएल परिवारों की आय बढ़ाए जाने पर परिवार पहचान पत्र के आधार पर गरीबों की संख्या बढ़ गई है। जिले में दिसंबर माह तक जहां गरीब परिवारों की संख्या मात्र 84665 थी जो अब बढ़कर 112665 तक पहुंच गई है। यानी जिले में 61812 लोग और गरीब हो गए हैं। अब इन बढ़े हुए बीपीएल परिवारों को भी सरकार बीपीएल और एएवाई कैटेगरी के अनुसार सस्ता राशन उपलब्ध करवाएगी।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा गरीब बीपीएल कैटेगरी में शामिल हुए हैं। दिसंबर 2022 तक जहां एसबीपीएल कैटेगरी के तहत 14824 राशन कार्डों में 64644 यूनिट (सदस्य) थी जो जनवरी में परिवार पहचान पत्र के आधार पर बढ़कर राशन कार्डों की संख्या 95454 हो गई जबकि सदस्यों की संख्या भी बढ़कर 3,73,335 हो गई है। एएवाई में दिसंंबर 2022 में 16763 राशन कार्ड आते थे जिसमें सदस्यों की संख्या 65264 थी। अब जनवरी 2023 में एएवाई में राशन कार्डों की संख्या बढ़कर 17211 और सदस्यों की संख्या बढ़कर 60947 हो गई है। सरकार ने ओपीएच और सीबीपीएल श्रेणी को खत्म कर दिया है। ओपीएच के तहत 33556 और सीबीपीएल के तहत 19522 कार्ड आते थे। अब केवल बीपीएल और एएवाई श्रेेणी रखी गई है। (संवाद)
विज्ञापन

इसलिए बढ़ी कार्डों और सदस्यों की संख्या
सरकार ने बीपीएल परिवारों की आय पैमाना 1 लाख 20 हजार से बढ़ाकर एक लाख 80 हजार कर दिया है। इसके चलते संख्या बढ़ गई है। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र बनवाते समय अधिकतर लोगों ने अपने पीपीपी अलग-अलग बनवा लिए। मसलन पहले एक संयुक्त परिवार में तीन लड़के थे और अब उनकी शादी हो गई तो परिवार द्वारा चार अलग-अलग परिवार पहचान पत्र बनवा लिए। इसमें माता-पिता और तीन पुत्रों के अलग-अलग परिवार पहचान पत्र बन गए। पीपीपी में इनकम एक लाख 80 हजार से कम दिखाने पर अब सभी के अलग-अलग राशन कार्ड बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरतमंदों के कटे और नौकरीपेशा वालों के बने कार्ड
एडीसी कार्यालय में राशन कार्ड कटने की शिकायत लेकर आने वाले अधिकतर लोग ऐसे हैं जिनकी हालत काफी खराब है। कई विधवा औरतों के कार्ड कट गए तो कहीं दिव्यांग के जबकि लोगों की माने तो कुछ लोग ऐसे हैं, जो नौकरीपेशा होने के साथ 200 वर्ग गज का घर है। उनके भी पीले राशन कार्ड बन गए हैं जबकि पीपीपी में उनकी आय कम दिखाई गई है।


दिसंबर 2022
कैटेगरी राशन कार्डों की संख्या सदस्यों की संख्या
एसबीपीएल 14824 64644
सीबीपीएल 19522 90650
एएवाई 16763 65264
ओपीएच 33556 151912
जनवरी 2023
कैटेगरी राशन कार्डों की संख्या सदस्यों की संख्या
बीपीएल 95454 373335
एएवाई 17211 60947

जिला अनुसार जनवरी माह में नए राशन कार्डों की संख्या
अंबाला-134572
भिवानी-160750
चरखीदादरी-61946
फरीदाबाद-159402
फतेहाबाद-141094
गुरुग्राम-112567
हिसार-240045
झज्जर-84948
जींद-168294
कैथल-140173
करनाल-193787
कुरुक्षेत्र-122342
महेंद्रगढ़-112670
मेवात-171680
पलवल-132056
पंचकूला-45692
पानीपत-146503
रिवाड़ी-93503
रोहतक-110431
सिरसा-196502
सोनीपत-155174
यमुनानगर-154794
कुल-3038925

दिसंबर 2022 के मुकाबले जनवरी माह में बीपीएल और एएवाई राशन कार्ड व यूनिट की संख्या बढ़ी है। यह सभी कार्ड परिवार पहचान पत्र के आधार पर बनाए गए हैं। उसी के अनुसार नए पात्रों को राशन दिया जा रहा है। यदि कोई गलत कार्ड बनता है तो उसकी शिकायत की सकती है।
-कुशलपाल, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed