{"_id":"611d3bd38ebc3e7a0a7d30df","slug":"the-goal-of-putting-11-lakh-plants-in-the-district-completed-50-percent-narnol-news-rtk6212856126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौंधरोपण के संबंध में डीसी ने ली अधिकारियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौंधरोपण के संबंध में डीसी ने ली अधिकारियों की बैठक
विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त अजय कुमार। संवाद
- फोटो : Narnol
नारनौल। जिले को हराभरा करने की दिशा में सभी विभाग मिलकर लगातार पौधरोपण अभियान चलाए हुए हैं। अब तक जिले में लगभग 50 फीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया है। शेष लक्ष्य को इसी माह तक पूरा कर लिया जाएगा। इस बार जिले में 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान को और गति देने के लिए डीसी अजय कुमार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
डीसी ने निर्देश दिए कि इस अभियान को तय समय में पूरा कर लें। जल शक्ति अभियान के तहत वन विभाग 3.46 लाख पौधे उपलब्ध करवाएगा। स्कूलों में पौधगिरी के लिए 55 हजार पौधे दिए जाएंगे। वहीं पंचायतों की खाली जमीन व अन्य स्थान पर वन विभाग खुद 3.15 लाख पौधे लगाएगा। आमजन को मुफ्त में वितरित व बेचने के लिए 2.23 हजार पौधे होंगे। जिसमें एक लाख पौधे तुलसी, गिलोय व ग्वार पाठा के होंगे।
इसी प्रकार 1.61 लाख पौधे किसानों के खेतों में बाग लगवाने के लिए होंगे। इस दौरान जिला वन अधिकारी रोहताश सिंह ने पौधों के वितरण के बारे में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक मीणा, एसडीएम दिनेश कुमार, नगराधीश अमित कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तरुण कुमार, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त, डीडीपीओ ओमप्रकाश व सीएमजीजीए कृतिश मौजूद रहे।