{"_id":"6906577c516aca1d3d0ece34","slug":"the-goal-is-to-make-india-a-developed-nation-by-2047-kanwar-singh-narnol-news-c-203-1-mgh1004-121344-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना लक्ष्य : कंवर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना लक्ष्य : कंवर सिंह
Sun, 02 Nov 2025 12:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- नांगल सिरोही में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती प्
- फोटो : विजेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
महेंद्रगढ़। हरियाणा दिवस पर गांव दौंगड़ा अहीर से नांगल सिरोही तक दस किलोमीटर तक पदयात्रा कर एकता का संदेश दिया। पदयात्रा के समापन अवसर पर विधायक कंवर सिंह ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखना है। सरकार का लक्ष्य देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। इसके लिए हमें स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना है।
पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने भारत की परंपराओं को जानते थे। उन्होंने 500 से अधिक रियासतों को एक करके अखंड भारत बनाया था। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विधायक कंवर सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 21000 रुपए की राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अटेली पूर्व विधायक सीताराम यादव, भाजपा जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार, एसडीएम कनिका गोयल, डीएसपी सुरेश कुमार, बीईओ अलका, पार्षद वचनाई नाथ, जिला युवा अधिकारी नित्यानंद, नांगल सिरोही मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार यादव सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पदयात्रा में हिस्सा लिया।