फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The foundation of third front will be laid on Devilal Jyanti

देवीलाल जयंती पर रखी जाएगी तीसरे मोर्चे की नींव : ओमप्रकाश चौटाला

Sat, 11 Sep 2021 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
The foundation of third  front will be laid on Devilal Jyanti
यादव धर्मशाला में पूर्व मुख्यमंत्री व इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला कार्यकर्ता मिलन सम्मलेन में विशेष रूप से पहुंचे। जेल से रिहा होने के बाद वे पहली बार महेंद्रगढ़ में पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को किसान मसीहा एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती मनाई जाएगी। इस जयंती पर देश के सभी विपक्षी पार्टियों को निमंत्रण दिया गया है। इस दिन देश की राजनीति हालातों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही तीसरे फ्रंट की नींव भी रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि जेबीटी भर्ती में जब वह जेल गए तो कांग्रेस यह मानकर चल रही थी कि इनेलो खत्म हो जाएगा लेकिन ने वर्कर्स ने पार्टी को संभाले रखा। उन्होंने गठबंधन सरकार पर कहा कि आज उन लोगों के हाथ में सत्ता आ गई है जिन्होंने हमेशा जनता को परेशान किया। जिस प्रकार केंद्र ने तीन कृषि काले कानून बनाए वैसे ही प्रदेश सरकार ने भूमि अधिग्रहण नियम में संशोधन कर किसानों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि इस नियम के तहत एक दिन का किसानों को नोटिस देकर सरकार उनकी जमीन को अधिग्रहण कर लेगी जोकि पूरी तरह से गलत है। उन्होंने प्रदेश सरकार को लुटेरों की सरकार की संज्ञा दी। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि आज प्रदेश पर कई गुणा कर्ज हो गया है और प्रदेश में पैदा होने वाला बच्चा भी अपने सिर पर एक लाख रुपये कर्ज लेकर पैदा होता है। प्रदेश सरकार से हर वर्ग परेशान है और चुनाव का इंतजार कर रही है। उन्होंने 25 सितंबर को जींद में होने वाले ताऊ देवीलाल की जयंती पर आयोजित समारोह का भी निमंत्रण दिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी, प्रकाश भारती, श्याम सिंह राणा, नरेंद्र प्रजापति, रणबीर मैंदोला, पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, सुदेश ढिल्लों, सुमित्रा सोनी, राव होशियार सिंह, जसबीर ढिल्लों, सतबीर बडेसरा, छोटेलाल गहली, राज गागड़वास सहित बिल्लु चेयरमैन सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed