फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The flying squad team raided the kite shop

Mahendragarh-Narnaul News: उड़नदस्ते की टीम ने पतंग की दुकान पर मारा छापा

Fri, 11 Aug 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 11 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
The flying squad team raided the kite shop
महेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर 11 हट्टा बाजार में पतंग बेचने वाली दुकान पर चाइनीज मांझा को लेकर छापा मारा। उड़नदस्ता टीम के एसआई सचिन कुमार, नगरपालिका क्लर्क शन्नी, बिजेंद्र दरोगा की संयुक्त टीम ने पतंग की दुकान से छापा मारकर 10 चाइनीज प्लास्टिक मांझा के चरखे बरामद किए। नगरपालिका द्वारा चाइनीज प्लास्टिक मांझे का 10 हजार रुपये का चालान किया गया। उड़नदस्ता की टीम को देखकर ओर दुकानदारों में भी हड़कंप मंच गया। उड़नदस्ता टीम के एसआई सचिन कुमार ने बताया कि चाइनीज मांझे से किसी भी जान भी जा सकती है। इसलिए चाइनीज प्लास्टिक मांझे का प्रयोग न करे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर शहरी थाना प्रभारी मूलचंद तंवर ने गुप्त सूचना के आधार पर 11 हट्टा बाजार में छापा मारकर 18 चाइनीज मांझा पकड़ा। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर चाइनीज मांझे पर बैन लगा हुआ। उन्होंने पतंग की दुकान को जांच की तो दुकानदार के पास से 18 प्लास्टिक चाइनीज मांझा चरखे बरामद किए। नगरपालिका की टीम द्वारा दुकानदार का 10 हजार रुपये का चालान किया गया। अगर किसी के पास चाइनीज मांझा पाया गया तो उसका भी चालान किया जाएगा। चाइनीज प्लास्टिक मांझे चरखे को नगरपालिका ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस मौके पर नगरपालिका कर्मचारी, गुप्तचर विभाग की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed