फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The flower market is booming due to increased demand for weddings.

Mahendragarh-Narnaul News: शादियों में मांग बढ़ने से गमक उठा फूलों का बाजार

Sun, 02 Nov 2025 11:28 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 02 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The flower market is booming due to increased demand for weddings.
फोटो संख्या:59- सब्जी मंडी गेट पर फूल खरीदता ग्राहक---संवाद
महेंद्रगढ़। देवउठनी एकादशी के साथ ही विवाह सीजन की शुरुआत हो गई है। शादी समारोह स्थल की सजावट, बरातियों के स्वागत, कार सजाने और वरमाला के लिए फूलों की मांग बढ़ गई है। इसके लिए फूलों की एडवांस बुकिंग कराई गी है। मांग बढ़ने से फूल बाजार में रौनक लौट आई है।
विज्ञापन

मंदिरों, विवाह समारोहों और सजावट के लिए फूलों की मांग में तेजी आने से कारोबार में उछाल आया है। बाजार में जहां एक ओर गुलाब और गेंदा जैसे ताजे फूलों की बिक्री बढ़ गई है, वहीं कृत्रिम फूलों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। इससे फूल व्यापारियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

फूल व्यापारी विजय वर्मा ने बताया कि इस बार देवउठनी एकादशी से ही विवाह और धार्मिक आयोजनों का दौर शुरू हो गया है। लोग पहले से ही शादी की तैयारियों में जुटे हैं और वरमालाओं के लिए फूलों की एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर और दिल्ली की मंडियों से बड़ी मात्रा में फूलों की खेप महेंद्रगढ़ पहुंच रही है ताकि मांग को पूरा किया जा सके। पिछले कुछ दिनों में फूलों के दामों में भी तेजी दर्ज की गई है। फूल व्यापारी विजय वर्मा ने बताया कि गुलाब के फूल 200 रुपये किलो, गेंदे के फूल 150 रुपये, गुलदावरी 300 रुपये, चमेली के फूल 300 रुपये किलो कि हिसाब से बेच रहे है। फूलों की इस तेजी से व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है।
विवाह-शादियों के लिए इस सीजन में कृत्रिम फूलों की भी मांग बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि लोग अब ताजे फूलों के साथ-साथ कृत्रिम फूलों से सजावट करवाना पसंद कर रहे हैं ताकि सजावट अधिक समय तक टिक सके।

देवउठनी एकादशी से लेकर आने वाले दो महीनों तक फूल बाजार में भारी कारोबार होने की संभावना है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार करीब 30 प्रतिशत तक बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। सुबह-सुबह ही बड़ी संख्या में ग्राहक और व्यापारी फूलों की खरीददारी के लिए मंडी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed