{"_id":"67606a7b6332c298fb05d586","slug":"the-family-again-refused-to-accept-the-dead-body-narnol-news-c-203-1-sroh1010-113890-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":":परिजनों ने शव लेने से फिर किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
:परिजनों ने शव लेने से फिर किया इन्कार
Mon, 16 Dec 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:73- मृतक मोहित --फाइल चित्र
कनीना(महेंद्रगढ़)। उपमंडल के गांव बाघोत में 26 वर्षीय मोहित कुमार ने शनिवार को फांसी लगाकर जान दे दी थी। यह मामला गहराता जा रहा है। मोहित के परिजन शव लेने के लिए तैयार है और न ही पुलिस अभी तक मामला दर्ज कर रही है।
इससे दोनों आमने-सामने हो गए हैं। लगातार तीसरे दिन भी मृतक मोहित के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। उनकी एक ही मांग है कि जब तक आठ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज नहीं किया जाता। तब तक शव नहीं लेंगे। इन आठ लोगों में एक पूर्व मंत्री का नाम भी शामिल है। सोमवार को मोहित का भाई पुलकित उप नागरिक अस्पताल कनीना में पहुंचा और कुछ देर वहीं बैठक कर बिना शव लिए चला गया।
उधर पुलिस प्रशासन का कहना है कि जब तक कोई ठोस प्रमाण नहीं है तब तक कैसे मामला दर्ज किया जाए। यही कारण है कि पीडि़त और पुलिस प्रशासन अब आमने-सामने हैं। एक और पुलिस के लिए यह मामला सिरदर्द बनता जा रहा है। चूंकि शवगृह के सामने पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी में बैठा है। वहीं पीड़ित परिजन गंभीर आरोप लगा रहे हैं। वे न केवल पूर्व मंत्री बल्कि अन्य लोगों पर भी गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक मोहित के पिता कैलाशचंद का कहना है कि जब तक पुलिस आठ लोगों पर मामला दर्ज नहीं करती तब तक शव को नहीं लेंगे। चाहे कितना भी समय क्यों न बीत जाए।
-- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन:-
शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। यदि वह सबूत देते हैं तो मामला दर्ज कर देंगे। 72 घंटे से शव को छोड़ा है। इस मामले में कोई समाधान ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।-दिनेश कुमार, डीएसपी, कनीना