फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The employees demanded the implementation of the May 13 agreement.

Mahendragarh-Narnaul News: कर्मचारियों ने 13 मई के समझौते को लागू करने की मांग की

Sun, 23 Aug 2026 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
The employees demanded the implementation of the May 13 agreement.
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संघ नारनौल की हड़ताल शनिवार को 17वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार से 13 मई 2026 को हुए समझौते को जल्द लागू करने और मांगों को लेकर परिपत्र जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान भूपेंद्र सिंह सारवान ने की। राज्य कैशियर महेंद्र सिंह संगेलिया ने कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी 10, 15 और 20 वर्षों से नगर पालिका में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अभी तक उनके भविष्य को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं हुआ।
विज्ञापन

संगेलिया ने कहा कि 13 मई की वार्ता में सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस संबंध में परिपत्र जारी नहीं किया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान जिला प्रधान राहुल सिंह, इकाई सचिव महेंद्र दायमा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed